फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cg Congress Unique protest in raipur, MLA Vikas upadhya said Can't eat, can feel

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: विधायक विकास की थाली में टमाटर, मिर्च और चावल, कहा- खा नहीं सकता,महसूस कर सकता हूं

Sat, 22 Jul 2023 10:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 10:19 PM IST
सार

विधायक समेत कांग्रेसियों के थाली में टमाटर, मिर्च, चावल और रोटी परोसे गए। इस पर विधायक ने कहा कि इस महंगाई में खा नहीं सकते सिर्फ महसूस कर सकते हैं। 

विज्ञापन
cg Congress Unique protest in raipur, MLA Vikas upadhya said Can't eat, can feel
कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज रायपुर कलेक्ट्रेट में महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। महंगाई पर केंद्र सरकार पर तंज कसते  हुए आईना दिखाया। रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय ने गरीब जनता के दुख-दर्द को बयां करते हुए कहा कि इस महंगाई में खा नहीं सकते सिर्फ महसूस कर सकते हैं। इस दौरान विधायक समेत कांग्रेसियों के थाली में टमाटर, मिर्च, चावल और रोटी परोसे गए। इस पर विधायक ने कहा कि इस महंगाई में खा नहीं सकते सिर्फ महसूस कर सकते हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार 15-15 लाख को सभी ने बैंक एकाउंट में महसूस किया, उसी प्रकार से टमाटर, धनिया, हरी मिर्ची को हम महसूस कर सकते हैं पर खा नहीं सकते। 

विज्ञापन


विज्ञापन




प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्रियों ने चूल्हा चौकी पर खाना पकाया। रसोई गैस सिलेंडर की जगह लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाई। महिलाओं ने कहा कि गैस सिलेंडर को रिफिल कराने के लिए पैसे नहीं है। मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया और एक भी बार सब्सिडी नही मिली।  इस दौरान एआईसीसी सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि आज टमाटर 100 रु से 150रु किलो, अदरक 250, धनिया 200, मिर्ची 100, शिमला मिर्च 120, लहसुन 150, भिंडी 80, करेला 80,, परवल 80, गाजर 80 रूपए किलो बिक रहे हैं। ऐसे में महंगाई में आम जनता का बुरा हाल है। गरीब जनता भूखमरी में जीने को मजबूर है। लोगो के पास खाने को चावल तो है, पर सब्जी और दाल के लिये पैसे नहीं हैं। टमाटर का दाम इतना ज्यादा है कि इसे खरीद नहीं सकते केवल देखकर ही महसूस कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आज घरेलू गैस के दामो में वृद्धि के चलते गैस सिलेंडर होने के बावजूद महिलाए चूल्हा जलाने पर मजबूर हैं। आज दैनिक जीवन की वस्तुएं यूपीए के जमाने से तिगुने, चौगुने दामों पर मिल रही हैं। कच्चे तेल का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम फिर भी भारत में पेट्रोल, डीजल का दाम बढ़ा हुआ है। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 400 रुपए सिलेंडर मिलने और सब्जियों के 1 से 2 रु के दामो में वृद्धि होने पर सिलेंडर सिर पर उठाकर घूमने वाले भाजपा के लोग आज इस महंगाई पर आंख मूंदे बैठे हैं।  चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये आज जनता के पेट पर प्रहार ये भाजपा में ही मुमकिन है। खाद्य वस्तुओ की जमाखोरी और कालाबाजारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed