फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Congress presented BJP black letter; Baij said Government is with victim's family

CG: बीजेपी से पहले कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; सामूहिक दुष्कर्म पर बैज बोले- सरकार पीड़ित परिवार के साथ

Fri, 01 Sep 2023 06:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 06:13 PM IST
सार

कांग्रेस आज केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोली। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने इसे भाजपा का काला चिट्ठा करार दिया है। 

विज्ञापन
CG: Congress presented BJP black letter; Baij said Government is with victim's family
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस आज केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोली। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने भाजपा का काला चिट्ठा पेश किया। इसमें 85 बिंदुओं पर काला चिट्ठा पेश किया। मोदी सरकार की जन विरोधी फैसलों को लेकर 15 बिंदुओं, रमन और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के घोटाले की सूची को लेकर 34 बिंदुओं पर घेरा। 

विज्ञापन


शैलजा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कई कार्य हुए, जिसकी पूरे देश भर में चर्चा हो रही है, लेकिन हमारे सरकार के साथ जो भेदभाव हो रहा है, जिस प्रकार से हमारे नेताओं को प्रताड़ित किया गया। ये वह सब लोग जानते हैं, लेकिन हम इन बातों से डरने वाले या दबने वाले नहीं है, ना ही हमारे नेता दबेंगे और ना ही हमारे कार्यकर्ता । पहली बार छत्तीसगढ़ की जनता को यह गौरव महसूस हो रहा है अपने आप पर। छत्तीसगढ़िया होने के नाते इस बात इस बात को यहां की जनता अच्छी तरह से जानती है। छत्तीसगढ़ के लोग 15 साल बीजेपी की सरकार के कुशासन को नहीं भूले हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने आरोप पत्र जारी किया था और अब भी हम आपके सामने बीजेपी के काले चिट्ठा रखा है।  केंद्र सरकार के रवैया और जो उनके काले कारनामे हैं वह जनता के सामने रख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री आते हैं और आकर झूठ बोल जाते हैं। गलत बयानबाजी करते हैं, लेकिन यहां की जनता कांग्रेस पार्टी से पीछे हटने वाली नहीं है। हमें अपने काम पर भरोसा है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता पर भरोसा है। 
विज्ञापन


'केंद्र सरकार पर 155 लाख करोड़ का कर्ज है'
उन्होंने कहा कि भाजपा के माथे पर महंगाई सबसे बड़ा कलंक है। यह दुनिया में सिर ऊपर उठने की बात करते हैं, लेकिन हम जानते हैं हम गर्व से सीना उठाएंगे, लेकिन इससे पहले बीजेपी को मोदी सरकार को ये भी देखना होगा कि हमारा एक-एक नागरिक गरीब है। मिडिल क्लास है, किसान है, मजदूर है, शहरी है, ग्रामीण हैं, सब महंगाई से जूझ रहे हैं, इस पर केंद्र सरकार चुप क्यों है, जब हमारे नेता राहुल गांधी, खड़गे जब सवाल पूछते तो केंद्र सरकार जवाब क्यों  नहीं देती है। अडानी प्रकरण पर केंद्र सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। मौन रही। आज केंद्र सरकार पर 155 लाख करोड़ का कर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'तीन घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपी गिरफ्तार'
मंदिर हसौद में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। सरकार दुख के समय में पीड़ित परिवार के साथ है। आरोपी आदतन अपराधी हैं, उस पर पांच अपराध पहले से दर्ज हैं। 17 अगस्त को ही वह जमानत में बाहर आया था और फिर दोबारा घटना को अंजाम दिया। दावा करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी मंदिर हसौद के बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष का बेटा है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। सरकार सजग है। तीन घंटे के अंदर सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

'ये घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है'
दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है। 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले में आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पूनम ठाकुर भी शामिल हैं। बीजेपी ऐसे लोगों का सरंक्षण देती है। उन्नाव से लेकर ब्रह्मानंद नेताम तक बीजेपी ऐसे लोगों का समर्थन करती है। 


छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ 212 बिन्दुओं में आरोप पत्र जारी किया है। इसे कांग्रेस ने भाजपा का काला चिठ्ठा नाम दिया है। इसमें केंद्र और पूर्व की रमन सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि हम भाजपा का काला चिट्ठा जारी कर रहे हैं। 

कांग्रेस के बड़े आरोप- 

  1. केंद्र सरकार के खिलाफ 85 बिंदुओं में लगाए आरोप
  2. मोदी सरकार के कुशासन और जन विरोधी फैसले के 26 बिंदू
  3. रमन सरकार और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के घोटाले की 34 बिंदू
  4. रमन सरकार में छत्तीसगढ़ के शोषण से संबंधित 54 बिंदू
  5. बीजेपी को आदिवासी विरोधी बताने वाले 9 बिंदू
  6. बीजेपी को किसान विरोधी बताने वाले 4 शामिल बिंदू
  7. बीजेपी के आदिवासी अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग गरीब विरोधी बताने वाला एक बिंदू


रमन सरकार पर घोटाले के आरोप- 

  • 36000 करोड़ का नान घोटाला?
  • पनामा पेपर घोटाला।
  • मोवा धान घोटाला।
  • कुनकुरी चावल घोटाला।
  • आंख फोड़वा कांड नकली दवाओं से लोगो की आंखों की रोशनी चली गयी।
  • गर्भाश्य कांड स्मार्ट कार्ड के लिये महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिये। स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर थे।
  • नसबंदी कांड नसबंदी कांड में महिलाओं पर नकली दवाओं का प्रयोग किया।
  • डीकेएस घोटाला।
  • शिवरतन शर्मा के भतीजे द्वारा किया गया धान परिवहन घोटाला।
  • शासकीय भूमि का कब्जा।
  • पोरा बाई कांड।
  • तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह कोई और महिला बैठी परीक्षा देने।
  • फर्नीचर घोटाला।
  • विज्ञान उपकरण खरीदी में घोटाला।
  • 4400 करोड़ का आबकारी घोटाला।
  • 1667 करोड़ गोशाला के नाम पर चारा, दवाई एवं निर्माण में किया घोटाला।
  • बीज निगम में दवाइयों, बीज एवं कृषि यंत्रों की खरीदी में किया गया घोटाला
  • स्टेट वेयर हाउस के गोदामों के निर्माण में घोटाला।
  • स्वास्थ्य विभाग में मल्टी विटामिन सिरप में घोटाला।
  • जमीन घोटाला ।
  • झलकी घोटाला (बृजमोहन अग्रवाल) ।
  • परिवहन चेक पोस्ट पर घोटाला।
  • मोबाइल खरीदी में घोटाला।
  • बारदाना घोटाला।
  • भदौरा जमीन घोटाला (अमर अग्रवाल) ।
  • पुष्प स्टील घोटाला ।
  • चौबे कालोनी जमीन घोटाला।
  • इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला।
  • स्काई वाक घोटाला।
  • एक्सप्रेस वे घोटाला।
  • बिलासपुर सकरी बाइपास घोटाला।
  • तेंदुपत्ता खरीदी घोटाला (300 करोड़)।
  • चिट-फंड घोटाला ।
  • रतन जोत घोटाला ।


शैलजा ने बीजेपी पर लगाए बड़े आरोप- 

  • केंद्र सरकार का काले कारनामें जनता को जानना जरूरी है
  • भाजपा झूठ की राजनीति को बढ़ावा देती है
  • छत्तीसगढ़ आकर केंद्रीय मंत्री गलत बयानबाजी करते हैं
  • भाजपा का देश में असली चरित्र आदिवासी और दलित विरोधी है
  • महंगाई आज चरमसीमा पर है
  • चुनाव आ गया है तो गैस सिलेंडर याद आ गया
  • चुनाव आ गया तो महंगाई याद आ गई
  • चुनाव आ गया तो जनता याद आ गई
  • ?आज की सच्चाई लोग भरपेट खाना भी नहीं खा पा रहे हैं
  • सबसे बड़ा घोटाला अडानी घोटाला है
  • भाजपा का चरित्र दलित, आदिवासी विरोधी
  • अडानी को खदाने बेचने का आरोप
  • चिटफंड कंपियों को फायदा पहुंचाया
  • किसानों को ठगने का काम किया
  • नगरनार स्टील प्लांट को अडानी को बेचने का काम केंद्र सरकार कर रही है
  • कोयला खदानों को अडानी को बेच दिया है
  • नंदराज पहाड़ को भी अडानी को देने की कोशिश की गई
  • एसईसीएल को बेचने में केंद्र सरकार लगी हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed