{"_id":"66ae4ebe9565a3c1cd0e3557","slug":"cg-cm-vishnudeo-sai-will-shower-flowers-on-kavadias-from-helicopter-in-bhoramdev-temple-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: छत्तीसगढ़ में पहली बार सीएम साय भोरमदेव में करेंगे हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा, निकालेंगे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: छत्तीसगढ़ में पहली बार सीएम साय भोरमदेव में करेंगे हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा, निकालेंगे यात्रा
Sat, 03 Aug 2024 09:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/कबीरधाम
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/कबीरधाम
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:07 PM IST
सार
Sawan Somwar 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पांच तारीख सोमवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा उनका सम्मान करेंगे। वो सुबह 7 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sawan Somwar 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पांच तारीख सोमवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा उनका सम्मान करेंगे। वो सुबह 7 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान करेंगे । करीब 7:30 बजे भोरमदेव पहुंचेंगे और वहां हजारों की संख्यां में पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद शिव भक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे । भोरमदेव प्रांगण में पुष्प वर्षा के बाद उनका कवर्धा आगमन 8 बजे होगा ।
विज्ञापन
वे इस दौरान सुबह 8:30 बजे तक कवर्धा के प्राचीन प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन अभिषेक करेंगे । पूरे कार्यक्रम में कवर्धा के स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भोरमदेव और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में श्रावण मास में विशेष रूप से हजारों की संख्या में कवाड़िया पूरे माहभर अमरकंटक नर्मदा जल लाकर अभिषेक करते हैं। तकरीबन 25 से 30 वर्षों से यह परंपरा जारी है और लगातार कावड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन