फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG CM vishnudeo Sai targeted Sam's comment, said- Congress stands with separatists and enemies of India

CG: सीएम साय ने सैम की टिप्पणी पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस अलगाववादियों और भारत के दुश्मनों के साथ खड़ी है

Tue, 18 Feb 2025 02:12 PM IST
अमन कोशले PTI, रायपुर
PTI, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 18 Feb 2025 02:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की चीन के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम साय ने कहा कि यह स्पष्ट है कि विपक्षी पार्टी अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
CG CM vishnudeo Sai targeted Sam's comment, said- Congress stands with separatists and enemies of India
सीएम साय ने सैम की टिप्पणी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की चीन के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम साय ने कहा कि यह स्पष्ट है कि विपक्षी पार्टी अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ खड़ी है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने कथित तौर पर कहा था कि वह नहीं समझते कि भारत को चीन से कितना खतरा है और इसे अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। साय ने पूछा कि क्या पार्टी नेता को निष्कासित करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का 'हाथ' अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है। पार्टी के विदेशी विंग के प्रमुख पित्रोदा को शायद देश के दुश्मनों के हाथ मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने पहले अपनी नस्लवादी टिप्पणियों से भारतीयों का अपमान किया और अब वे विभिन्न मंचों पर भारत के बारे में बार-बार झूठा प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि देश को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं, जो कांग्रेस की अघोषित नीति है। उन्होंने आगे दावा किया कि पित्रोदा के बयानों को उनके निजी विचार कहना कांग्रेस की पूर्व-निर्धारित नीति है। उन्होंने कहा कि पहले अपने नेताओं से बयान दिलवाकर देश के दुश्मनों को खुश करो और फिर उन्हें निजी टिप्पणी कहो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने दावा किया कि ये सभी बयान संबंधित देश (चीन) की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के आधिकारिक समझौते के कारण दिए गए हैं। सीएम ने सवाल पूछा कि अगर कांग्रेस पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं है तो क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए? अगर उन्हें निष्कासित नहीं किया जाता है तो यह साबित हो जाएगा कि ये बयान कांग्रेस के इशारे पर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed