{"_id":"66d5b46f0375b11f7d063744","slug":"cg-cm-vishnu-deo-sai-released-mahtari-vandan-yojana-7th-installment-of-70-lakh-women-accounts-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सीएम साय ने तीजा-पोरा पर दी बड़ी सौगात; 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सीएम साय ने तीजा-पोरा पर दी बड़ी सौगात; 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त जारी
Mon, 02 Sep 2024 06:20 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:20 PM IST
सार
Chhattisgrah Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को तीजा पोला तिहार पर बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त एक-एक हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Chhattisgrah Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को तीजा पोला तिहार पर बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त एक-एक हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये। तिहार के मौके पर पैसे पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने सीएम को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिये समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता और जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने और आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
इस योजना के तहत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओं को प्रतिमाह एक रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी। योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है, जिनके बैंक खाते में योजना की 7 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव , वन मंत्री केदार कश्यप,खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व राजेश मूणत,पुरंदर मिश्रा,मोती लाल साहू,इंद्रकुमार साहू,गुरु खुशवंत साहेब ,अनुज शर्मा आदि उपस्थित रहे।