फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG CM Oath Ceremony: Vishnu Dev Sai invitation given to Bhupesh Baghel TS Singh Dev and Deepak Baij

CG CM Oath: विष्णुदेव साय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पूर्व सीएम बघेल, टीएस सिंहदेव और बैज को दिया न्योता

Tue, 12 Dec 2023 02:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 12 Dec 2023 02:23 PM IST
सार

CG CM Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं पीएम से लेकर राज्य के पूर्व सीएम और विपक्षी नेताओं को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया जा रहा है।

विज्ञापन
CG CM Oath Ceremony: Vishnu Dev Sai invitation given to Bhupesh Baghel TS Singh Dev and Deepak Baij
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG CM Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं पीएम से लेकर राज्य के पूर्व सीएम और विपक्षी नेताओं को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में होगा। 

विज्ञापन

 

CG CM Oath Ceremony: Vishnu Dev Sai invitation given to Bhupesh Baghel TS Singh Dev and Deepak Baij
विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज को आमंत्रण दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगवार को टेलीफोन के माध्यम से निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन की ओर से सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

CG CM Oath Ceremony: Vishnu Dev Sai invitation given to Bhupesh Baghel TS Singh Dev and Deepak Baij
बीजेपी के नेता समेत आधिकारी तैयारियों का जाएजा लेने पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। वहीं सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता, नेता समेत विधायक भी मौजूद हैं। वे सभी तैयारियों का जाएजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

CG CM Oath Ceremony: Vishnu Dev Sai invitation given to Bhupesh Baghel TS Singh Dev and Deepak Baij
शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी जोरों पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में आने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसमें एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ ही दो डिप्टी सीएम समेत मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर मंथन जारी है। इस समारोह के लिए तीन अलग-अलग मंच बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग डोम बनाए जा रहे हैं। 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही है। इसके लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार पुलिस जवान तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed