फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: CM Bhupesh Baghel retaliated on statement of Union Minister Amit Shah

CG: केंद्रीय मंत्री शाह के बयान पर CM भूपेश का तंज, कहा- 'उनके बेटे में कौनसी योग्यता है, जो BCCI के सचिव हैं'

Thu, 23 Nov 2023 12:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Nov 2023 12:49 PM IST
सार

CG: इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है और सीएम गहलोत अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं' वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि वो अपने बेटे के लिए सोच रहे हैं।

विज्ञापन
CG: CM Bhupesh Baghel retaliated on statement of Union Minister Amit Shah
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्थान में चुनावी सभा और रोड शो के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है और सीएम गहलोत अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं' वाले बयान पर ने कहा कि वो अपने बेटे के लिए सोच रहे हैं। उनके बेटे में कौन सी योग्यता है, जिसे उन्होंने बीसीसीआई सचिव बनाकर रखा है। दूसरों के बेटे के बारे में क्यों बोलते हैं, अपने बेटे के बारे में बताओ कि उसमें कौन सी योग्यता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने अधिक सीट लाने के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब उनकी लोकप्रियता चरम पर थी, तब उन्होंने  52 से 55 सीट के ऊपर नहीं पहुंचे, तो फिर अब कहां से ला पाएंगे। सीएम ने कहा कि रमन सिंह अपने कार्यकर्ताओं का ढांढस बंधाए रखने के लिए कह रहे हैं। ऐसा 3 दिसंबर तक कहते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह के डीए बढ़ाए जाने के लिए पत्र लिखे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि वे आज डीए बढ़ाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। रेलवे के लिए पत्र क्यों नहीं लिखते हैं। इतनी ट्रेनें रद्द हो रही हैं, समय पर नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे में नौकरी के लिए भी उन्हें पत्र लिखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed