फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG CM bhupesh baghel reaction on MLA Dharamjit Singh regarding BJP joining

'धर्मजीत सिंह BJP की बी टीम से मूल भाजपा में चले गए': CM भूपेश ने साधा निशाना, कहा- अपना बुढ़ापा खराब कर रहे

Sun, 13 Aug 2023 11:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 11:22 PM IST
सार

जेसीसी विधायक धर्मजीत सिंह के बीजेपी प्रवेश पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उन पर तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि धर्मजीत सिंह को लोरमी की जनता पर विश्वास नहीं रहा। उनको पता है कि लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है, इसलिए दूसरी सीटों की तरफ जा रहे हैं।

विज्ञापन
CG CM bhupesh baghel reaction on MLA Dharamjit Singh regarding BJP joining
सीएम भूपेश बघेल, विधायक धर्मजीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोरमी से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) विधायक धर्मजीत सिंह के बीजेपी प्रवेश पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उन पर तंज कसा है। मामले में सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि धर्मजीत सिंह को लोरमी की जनता पर विश्वास नहीं रहा। उनको पता है कि लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है, इसलिए दूसरी सीटों की तरफ जा रहे हैं। धर्मजीत सिंह पहले कांग्रेस में थे फिर जोगी कांग्रेस में गये और अब बीजेपी में जा रहे हैं, वे अपना बुढ़ापा खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मजीत सिंह भाजपा की बी टीम से मूल भाजपा में चले गये। वो भी अरविंद नेताम की तरह अनेक दल के सदस्य होने और दल छोड़ने का रिकॉर्ड बनाएंगे। वैसे भी प्रदेश में जेसीसी का गठन मुख्य उद्देश्य भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था। प्रदेश में जेसीसीजे को भाजपा का बी टीम माना जाता है। धर्मजीत सिंह और जेसीसीजे का वैसे भी कोई जनाधार नहीं था। लोरमी की जनता धर्मजीत सिंह के दलबदलू चरित्र से भलीभांति परिचित है। धर्मजीत सिंह के लिए व्यक्तिगत महत्वकांक्षा महत्तपूर्ण है और इसकी पूर्ति के लिये में किसी भी हद तक जाकर किसी भी के साथ समझौता कर सकते हैं। इनकी कोई स्थायी विचारधारा नहीं है, कपड़े की तरह ये नेता और विचारधारा बदलते हैं।
विज्ञापन




'भाजपा के पास चुनाव लड़ने योग्य उम्मीदवार की कमी'
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वैसे भी भाजपा के पास चुनाव लड़ने योग्य उम्मीदवार की कमी  है। पूरे देश में भाजपा  अन्य दलों के नेताओं को अपने दल में मिलाकर चुनाव लड़ाती  है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर कोई चुनाव लड़ने तैयार नहीं है, भाजपा के नेता चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को तलाश रहे है। आरोप लगाय कि 15 साल के रमन सरकार के दौरान जो मठाधीश नेता थे, जो उनके विधायक थे। जनता ने उन लोगों को 2018 में खारिज कर दिया है। अब बचे 13 विधायकों को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व घर बैठाने का मन बना ली है । ऐसे में भाजपा को अब आयातित नेताओं के भरोसे ही विधानसभा चुनाव में जाना है, लेकिन उनका यह फार्मूला भी छत्तीसगढ़ में काम नहीं आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनाव बताएगा, किसका बुढ़ापा खराब होने वाला है'
दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश के बयान पर पलटवार करते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि ये तो चुनाव बताएगा कि किसका बुढ़ापा खराब होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed