फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav: 83 Congress candidates Criminal records not submitted to Election Commission, BJP complained

CG chunav: 'चुनाव आयोग में जमा नहीं हुआ कांग्रेस के 83 प्रत्याशियों का अपराधिक रिकॉर्ड'; बीजेपी ने की शिकायत

Sun, 22 Oct 2023 05:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 05:00 PM IST
सार

 बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के 83 प्रत्याशियों के अपराधिक रिकॉर्ड को चुनाव आयोग में 48 घंटे के भीतर जमा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
CG chunav: 83 Congress candidates Criminal records not submitted to Election Commission, BJP complained
ग्राफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG chunav: छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ ने कांग्रेस के घोषित 83 प्रत्याशियों के अपराधिक रिकॉर्ड को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के 83 प्रत्याशियों के अपराधिक रिकॉर्ड को चुनाव आयोग में 48 घंटे के भीतर जमा नहीं किया गया है। जबकि कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी राजनीतिक पार्टी को अपने घोषित प्रत्याशियों का अपराधिक रिकॉर्ड 48 घंटे के भीतर चुनाव आयोग में जमा करना होता है। बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जयप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने 83 घोषित प्रत्याशियों का अपराधिक रिकॉर्ड चुनाव एवं कांग्रेस पार्टी की वेबसाइट, सोशल मीडिया, दो समाचार पत्र जिनमें एक नेशनल और एक लोकल में प्रकाशित नहीं किया गया है। अपराधिक रिकॉर्ड घोषित नहीं करने वालें कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है।  इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जेपी चंद्रवंशी, विजयशंकर मिश्रा, भुवनलाल साहू, कैलाश, सौरभ मिश्रा, ऋषि राज पीठवा, केके चंद्राकर उपस्थित  रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed