फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chunav 2023: Show cause notice issued to Congress leader Rajkumar Tamo

CG Chunav 2023: कांग्रेस नेता राजकुमार तामो को कारण बताओ नोटिस जारी, पार्टी ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

Fri, 24 Nov 2023 04:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

CG Chunav 2023: पार्टी ने अब तक कई नेताओं को नोटिस जारी कर चुकी है। इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव राजकुमार तामो को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
CG Chunav 2023: Show cause notice issued to Congress leader Rajkumar Tamo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ में एक तरफ कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार बनाने की दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर पार्टी अपने ही नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है। यह नोटिस उन नेताओं को जारी की जा रही है जिन्होंने चुनाव के समय अपने ही प्रत्याशी या फिर पार्टी के खिलाफ काम किया हो। पार्टी ने अब तक कई नेताओं को नोटिस जारी कर चुकी है। इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव राजकुमार तामो को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन


पीसीसी अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने राजकुमार तामो के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राजकुमार तामो पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप है। पार्टी ने नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। विधानसभा चुनाव में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में काम करने का आरोप है।
विज्ञापन




पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता 
इससे पहले पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में काम करने के कारण हलधर साहू को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया। बीते दिनों शनिवार को पार्टी ने कई नेताओं को नोटिस जारी किया था। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के अधिकृत प्रत्यशियों के खिलाप काम करने वाले नेताओं को बताओ नोटिस जारी किया है। इन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर में जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब तक इन नेताओं को नोटिस जारी
पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत सामने आने के बाद कांग्रेस ने राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य पुष्पा पाटले, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर गभेल, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य दुर्गेश जायसवाल, इंका नेत्री गीतांजली पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव त्रिलोक श्रीवास, पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, कुरूद जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी साहू, धमतरी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed