CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे PM मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और CM योगी आदित्यनाथ, लेंगे सभा
CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आज रविवार को प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा रहेगा। सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेताओं का प्रदेश में चुनाव प्रचार-प्रसार करने को सिलसिला जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आज रविवार को प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा रहेगा। सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेताओं का प्रदेश में चुनाव प्रचार-प्रसार करने को सिलसिला जारी है। सभी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम हिमंत विश्वा सरमा का छत्तीसगढ़ दौरा रहेगा।
ये सभी दिग्गज नेता आज अलग-अलग जिलों में भाजपा का प्रचार प्रसार करेंगे। इस दौरान अपने प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। सभी नेताओं का अलग-अलग विधानसभाओं में दौरा जारी रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आज छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर केशकाल के लिए रवाना होंगी। वहां केशकाल, फरसगांव, और कोंडागांव में करेंगे रोड शो करेंगी ।
- दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में आम सभा को संबोधित करेंगी
- शाम 4:15 बजे कटघोरा आम सभा को संबोधित करेंगी
- शाम 6:30 बजे कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगी, इसके साथ ही कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी
सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- सुबह 10:30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- सुबह 10:40 को जगदलपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुकमा पुलिस लाइन ग्राउंड के लिए रवाना होगें।
- सुबह 11:15 बजे से सुकमा में आमसभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 12:35 बजे पर बस्तर पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 2:15 से 4:30 बजे तक राजनांदगांव में सभा और रोड शो करेंगे।
- शाम 4:35 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होगें।
- शाम 5: 20 बजे को रायपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगें।
सीएम हिमंत विश्वा शरमा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- सुबह 11:00 बजे राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सकरी के लिए रवाना होंगे।
- सुबह 11:40 बजे सकरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 1:05 बजे भाटापारा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
- दोपहर 2:40 बजे डोंगरगढ़ में रोड शो करेंगे।
- शाम 6:00 बजे अकलतरा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
- बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।