फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: MLA Brijmohan agrwal comment on Bhupesh baghel and CG congress

CG: 'अपनी विदाई और हार की समीक्षा कर रही कांग्रेस'; बृजमोहन बोले- भूपेश को आभास हो गया है कि वो जाने वाले हैं

Mon, 20 Nov 2023 06:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 06:12 PM IST
सार

CG chunav 2023: विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में अब दावों और कयासों का दौर चल रहा है। हार, जीत को लेकर बयानबाजी की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

विज्ञापन
CG chunav 2023: MLA Brijmohan agrwal comment on Bhupesh baghel and CG congress
बृजमोहन अग्रवाल, विधायक, रायपुर दक्षिण, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG chunav 2023: विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में अब दावों और कयासों का दौर चल रहा है। हार, जीत को लेकर बयानबाजी की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है। क्योंकि उसे इस बात का आभास हो गया है कि उनकी विदाई जनता ने तय कर दी है। जनता बीजेपी के स्वागत के लिए तैयार है, इसलिए कांग्रेस अपनी विदाई और हार की समीक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आभास हो गया है कि वह जाने वाले हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं 19 नवंबर को महादेव घाट में छठ कार्यक्रम में था। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल की बॉडी लैंग्वेज और उनका दबा हुआ बोल इस बात को स्पष्ट करता है कि उन्हें आभास हो गया है कि वह जाने वाले हैं और बीजेपी सरकार आने वाली है। अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा बहुमत से आएगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस में सीएम को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस में पहले मुख्यमंत्री के चार दावेदार थे, अब पांच हो गए हैं। कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी की आस्था पर कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी कोई नई बात नहीं है। हम पिछले 40 साल से छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे लगा रहे हैं। कांग्रेस केवल राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ महतारी का उपयोग करती है। 
विज्ञापन




'सुजलाम-सुफलाम से बदलेगी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर'
वरिष्ठ बीजेपी विधायक बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी जिस दिन सुजलाम और सुफलाम होगी , यहां पर अच्छा स्वास्थ्य व्यवस्था होगी, अच्छी शिक्षा व्यवस्था होगी, यहां के नौजवानों को रोजगार मिलेगा, यहां की बच्चियों का जीवन सुरक्षित होगा, उसी दिन छत्तीसगढ़ महतारी खुश होगी। आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी का नाम लेकर भ्रष्टाचार कर रही हैं। छत्तीसगढ़ महतारी को फलवित और पुष्पित करना उनका उद्देश्य नहीं है। कांग्रेस और कांग्रेसी अपने आलाकमान को खुश करने में लगे रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed