फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chunav 2023: Himachal Former CM Jairam said- Congress came to power by false promises

CG Chunav 2023: भूपेश पर जमकर बरसे हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम, कहा- झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस

Thu, 09 Nov 2023 06:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 09 Nov 2023 06:27 PM IST
सार

CG Chunav 2023: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज गुरुवार को रायपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान वो कांग्रेस पर जमकर बरसे और कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
CG Chunav 2023: Himachal Former CM Jairam said- Congress came to power by false promises
हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने रायपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Chunav 2023: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज गुरुवार को रायपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान वो कांग्रेस पर जमकर बरसे और कई गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सीएम कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़वासी कांग्रेस के झूठ से बचे, कांग्रेस ने हिमाचलवासियों को भी ठगा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी झूठ बोलकर गए इनकी बातों में नहीं आना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जयराम ठाकुर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों को कांग्रेस ने धोखा दिया है। उन्होंने झूठे वादे का आरोप लगते हुए कहा कि न छत्तीसगढ़ में वादे पूरे हुए न हिमाचल में, कांग्रेस झूठे वादे करने में माहिर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झूठी कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में झूठी गारंटी बांट रही है। कांग्रेस इस देश की सबसे बड़ी ठग है, जो झूठ बोलकर छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई और झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश की सत्ता हासिल की है। असम के पूर्व सीएम ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस झूठी है, उसी तरह उसकी गारंटी भी झूठी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता झूठी गारंटियों के छलावे में आने से बचे। भाजपा उसे बेहतर भविष्य की गारंटी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिछले साल की गारंटी लेकर कांग्रेस को घेरा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में पांच गारंटी दी थी, उनमें पहले गारंटी यह है कि महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए देना,  बेरोजगारों को 5 लाख नौकरियां देना, हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री, पशुपालकों को गारंटी दी थी कि उनसे 100 रुपये किलो की कीमत पर दूध खरीदेंगे। किसानों से झूठ बोला था कि उनसे 2 रुपये किलो में गोबर खरीदा जाएगा, युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड रखा जाएगा, हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे, हर गांव में मोबाइल क्लीनिक से फ्री इलाज जैसे कई गारंटी दी थी, लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं बनाए, 20 लाख का फ्री इलाज नहीं दिया, संपत्ति कर माफ नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, नियमतीकरण नहीं किया कांग्रेस के सभी वादे झूठे निकले। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर घोटाले का आरोप लगते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में घोटाले की सरकार ने वादे निभाने की जगह केवल घोटाले किए हैं। इन सभी घोटालों से छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह परिचित है। उसे मालूम है कि किस घोटाले में कितने करोड़ का खेल भूपेश बघेल ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed