फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chief Secretary: Vikassheel will be next Chief Secretary of Chhattisgarh, state government issued order

CG Chief Secretary: विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Thu, 25 Sep 2025 08:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 08:03 PM IST
सार

CG Chief Secretary: IAS Vikassheel; वर्ष 1994 बैच के सीनियर आईएएस ऑफिसर विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे।

विज्ञापन
CG Chief Secretary: Vikassheel will be next Chief Secretary of Chhattisgarh, state government issued order
सीनियर आईएएस ऑफिसर विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Chief Secretary: IAS Vikassheel; वर्ष 1994 बैच के सीनियर आईएएस ऑफिसर विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे। वे वर्तमान सीएस अमिताभ जैन की जगह लेंगे। विकासशील एशियाई डेवलपमेंट बैंक मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया था। सीएस जैन का 30 सितंबर 2025 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्हें जून में रिटायर होना था, लेकिन तीन महिने की सेवावृद्धि मिली थी। विकासशील की नियुक्ति के साथ ही मंत्रालय में भी सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


विकासशील छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे प्रदेश के दो बड़े शहर रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर रह चुके हैं। साल 1994 में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वॉइन की थी। वे छत्तीसगढ़  में वित्त, उद्योग, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उन्होंने अहम सेवायें दी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर आसीन रहे। उन्होंने केंद्रीय सचिवालय में स्कूली शिक्षा, खाद्य, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला। दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई। जनवरी 2024 में भारत के सबसे महत्वाकांक्षी ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रमों में से एक का संचालन किया। मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें सचिव/सचिव-समकक्ष ग्रेड के लिए एंपैनल किया। इस एंपैनलमेंट को छत्तीसगढ़ कैडर में उनकी सीनियरिटी और अनुभव के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव होंगे  विकासशील
विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव होंगे। वे छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। साल 2000 में नवगठित छत्तीसगढ़ कैडर में जाने से पहले मध्य प्रदेश से अपने कॅरियर की शुरुआत की। वे लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के लिए सेवाएं दे रहे थे। उन्हें केंद्र और राज्य की नौकरशाही में अनुभवी और कर्मठ ऑफिसर माना जाता है। उनके मुख्य सचिव बनने की चर्चा के बीच केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 12 सितंबर को उन्हें वापस बुलाने का आदेश जारी किया और 24 घंटे के अंदर ही विकासशील को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) मनीला से औपचारिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया। अगले ही दिन ही कार्यकम आयोजित कर उन्हें विदाई दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साय ने रिलीव के लिए लिखा था खत
सूत्रों के मुताबिक,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासशील को छत्तीसगढ़ वापस बुलाए जाने की पहल की थी। उनके निर्देश पर राज्य ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा था। इसके बाद भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने हाल ही में एडीबी को पत्र लिखकर विकासशील को समय से पहले रिलीव कराया।


ये अधिकारी भी थे सीएस पद के दावेदार
सीएस अमिताभ जैन के सेवानिवृत्त होने की चर्चा के बीच सीएस पद के दावेदारों में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल, ऋचा शर्मा. मनोज कुमार पिंगुआ भी दावेदार थे, लेकिन जैन का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ने के बाद से इन दावेदारों के नाम चर्चा से बाहर हो गए। इसी बीच विकासशील का नाम सामने आया।

यहां देखें आदेश की कॉपी





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed