{"_id":"65c61993f312b85436070047","slug":"cg-budget-government-will-now-provide-free-coaching-to-200-children-preparing-for-upsc-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG budget 2024: युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, दिल्ली के द्वारिका में UPSC की तैयारी कर सकेंगे 200 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG budget 2024: युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, दिल्ली के द्वारिका में UPSC की तैयारी कर सकेंगे 200 छात्र
Fri, 09 Feb 2024 05:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:55 PM IST
सार
यूपीएससी की परीक्षा में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए के लिए द्वारिका दिल्ली में यूथ हॉस्टल में 65 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर अब 200 बच्चों को तैयारी कराने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार आज शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश की। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश किए हैं। इस बजट में युवाओं के लिए महत्वपूर्व घोषणा की गई है। प्रदेश के युवाओं का अब आईएएस बनने का सपना का जल्द पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार की बजट पेश करते हुए सदन में घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूपीएससी अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को यूपीएससी की परीक्षा में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए के लिए द्वारिका दिल्ली में यूथ हॉस्टल में 65 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर अब 200 बच्चों को तैयारी कराने का प्रावधान किया गया है। सरकार की ओर से छात्रवृत्ति देकर तैयारी कराई जाती है। इन 65 बच्चों के सीटों को सीधा तीन गुना के लगभग वृद्धि करते हुए 200 बच्चों के लिए यूपीएससी की तैयारी करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
इस योजना के माध्यम से प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी दिल्ली में करवाई जाती है। इसमें विद्यार्थियों को फ्री में कोचिंग की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन