फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Budget 2024: Vishnudev government will start Udyam Kranti scheme to provide employment youth

CG Budget 2024: युवाओं को रोजगार देने के लिए विष्णुदेव सरकार शुरू करेगी उधम क्रांति योजना,जानें क्या है टारगेट

Fri, 09 Feb 2024 03:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 09 Feb 2024 03:51 PM IST
सार

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। इस बजट में युवाओं को लेकर महत्वपूर्व घोषणा की गई है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाएं हैं। कई प्रावधान तय कर बजट बनाया है। 

विज्ञापन
CG Budget 2024: Vishnudev government will start Udyam Kranti scheme to provide employment youth
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार ने आज शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। इस बजट में युवाओं को लेकर महत्वपूर्व घोषणा की गई है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाएं हैं। कई प्रावधान तय कर बजट बनाया है। 

विज्ञापन


प्रदेश के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना का इस बजट में प्रावधान किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय भूमि कृषि मजदूर योजना प्रारंभ करने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना स्टेट कैपिटल योजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए 2887 करोड़ का बजट रखा गया है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड़ का बजट रखा गया है। इन्वेस्ट इंडिया की तर्ज पर इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ आयोजित करने के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की वृद्धि की गई है। नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए स्पीक रेजिस्टेंट बूट देने का निर्णय लिया गया है। ई-कोर्ट के लिए 596 पदों का सृजन होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 20 करोड़ प्रावधान किया गया है। इसके लिए 5 नवीन जिलों में जिला कार्यालयों की स्थापना होगी। छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 1 करोड़ 50 लाख दिए जाएंगे। कला साहित्य खेल के क्षेत्र में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित और उन्हें सम्मान देने के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है। राज्य सहकारी बैंक की ओर से खास तरह के प्रशिक्षण संचालित किए जा सकें। प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed