{"_id":"67c2a89efe1a4c88f40848a4","slug":"cg-board-exam-12th-exam-starts-today-more-than-two-lakh-40-thousand-students-will-appear-in-the-exam-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Board Exam: 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, दो लाख 40 हजार से अधिक छात्र देंगे एग्जाम, सीएम ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Board Exam: 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, दो लाख 40 हजार से अधिक छात्र देंगे एग्जाम, सीएम ने दी शुभकामनाएं
Sat, 01 Mar 2025 11:56 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:56 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू हो गई है और 12:15 बजे तक चलेगी। प्रदेश में इस बार लगभग दो लाख 40 हजार से अधिक छात्र 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू हो गई है और 12:15 बजे तक चलेगी। प्रदेश में इस बार लगभग दो लाख 40 हजार से अधिक छात्र 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दिए। बता दें कि आज पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षार्थी सुबह 9 बजे अपने परीक्षा केंद्र में पहुंच गए थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।