फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP Tiranga Yatra and bike rally today; BJP will do Mahaarti for victory in CG elections 2023

CG: BJP की तिरंगा यात्रा और रैली आज; चुनाव में जीत के लिए भाजपाई करेंगे महाआरती, भारत माता से लेंगे आशीर्वाद

Mon, 14 Aug 2023 12:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 12:21 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आज तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली निकालकर भारत माता की महाआरती की जाएगी।

विज्ञापन
CG BJP Tiranga Yatra and bike rally today; BJP will do Mahaarti for victory in CG elections 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आज तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली निकालकर भारत माता की महाआरती की जाएगी। चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेगी। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे। रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में भारत माता की भव्य आरती की जाएगी। इस महाआरती में  सैंकड़ों लोग हाथों में दीपक लेकर भारत माता की आरती करेंगे। इसके बाद अर्जुन्दा के भजन गायक दीपक चंद्राकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा, भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर साल  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल बाइक रैली के बाद भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता और आम जनता हाथ मे तिरंगा लेकर बाइक रैली की शक्ल में शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगे।  रैली में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यात्रा का अंतिम पड़ाव भारत माता चौक गुढ़ियारी होगा,जहां भारत माता की आरती का कार्यक्रम आयोजन होगा।
विज्ञापन


राजेश मूणत के नेतृत्व में बाइक रैली
भारत माता का पूजन और आरती 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर की जाएगी। इस दौरान  रायपुर पश्चिम के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के अलावा  भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भारत माता की महाआरती के पहले दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से निकलने वाली मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत खुद बाइक चलकार करेंगे। बताया जाता है कि रैली में लोग हाथों में तिरंगा और भगवा पगड़ी (साफा) पहनकर शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे।  मूणत ने बताया कि वैसे तो हर साल यह आयोजन होता है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में ज्यादा उत्साह है। इसकी वजह यह है कि हम सभी भारत माता का आशीर्वाद लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed