फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP State media co-incharge Anurag Aggarwal comment on Congress for One Nation-One Election'

'नकारात्मक राजनीति से बाज नहीं आ रही कांग्रेस': अनुराग अग्रवाल बोले-  आखिर वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध क्यों?

Wed, 16 Apr 2025 02:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 16 Apr 2025 02:56 PM IST
सार

Anurag Aggarwal on One Nation-One Election: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
CG BJP State media co-incharge Anurag Aggarwal comment on Congress for One Nation-One Election'
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Anurag Aggarwal on One Nation-One Election: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले में सरकारी संसाधनों का अपव्यय रोककर संसाधनों का राष्ट्रीय विकास में सदुपयोग करने का एक दीर्घकालिक उपाय बताया। सवाल करते हुए कांग्रेस से पूछा कि वह वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध क्यों कर रही है? 

विज्ञापन




अग्रवाल ने कांग्रेस के रवैयै पर कहा कि यह कोई नई अवधारणा नहीं है। पूरा देश इस बात का साक्षी है कि आजादी के बाद लगातार 15 वर्षों तक पूरे देश में एक साथ ही चुनाव होते थे। कांग्रेस की आशंका को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन से छोटे दल खत्म नहीं होंगे। स्वाधीनता के बाद लगातार 15 वर्ष के कांग्रेस शासनकाल की नाकामियों के कारण छोटे दल और क्षेत्रीय दल खड़े हुए हैं, जिन्होंने अपने-अपने स्तर पर अपनी-अपनी राजनीतिक सामर्थ्य के अनुसार राज्य और राष्ट्र के निर्माण मैं बड़ी भागीदारी निभाई है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी ने सवाल करते हुए कांग्रेस से पूछा कि ''वन नेशन-वन इलेक्शन" से छोटे दल कैसे खत्म हो जाएंगे? साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 1,34,000 करोड़ रुपए संसाधनों में लगे हैं। एक तो पूरे वर्ष लगातार विभिन्न राज्यों में चुनाव होने और लोकसभा और विधानसभा के अलावा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव अलग-अलग होने से लगातार संसाधनों का अपव्यय होता है। दूसरे सरकार को काम करने के लिए मिले समय में लगभग एक साल का समय चुनाव कार्यों के सम्पादन में खर्च हो जाता है। वन नेशन-वन इलेक्शन" के लिए लगातार जन जागरण की आवश्यकता है, चर्चाएं चल रही हैं, जो सुधार के सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत करके एक अच्छी अवधारणा फिर से स्थापित करनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस अपनी नकारात्मक राजनीतिक सोच से प्रपंच से उबरने को तैयार ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed