फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP State in-charge Smriti Irani and co-in-charge Shambhu to hold marathon meetings today

सीजी: प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी शम्भू आज लेंगे मैराथन बैठकें, मंत्रियों के साथ होगी अहम चर्चा

Mon, 26 Oct 2026 08:46 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 08:46 AM IST
सार

बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू अपने प्रवास के दूसरे दिन रायपुर में कई महत्वपूर्ण मैराथन बैठक लेंगे। इसमें वे संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।
 

विज्ञापन
CG BJP State in-charge Smriti Irani and co-in-charge Shambhu to hold marathon meetings today
स्मृति ईरानी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू अपने प्रवास के दूसरे दिन रायपुर में कई महत्वपूर्ण मैराथन बैठक लेंगे। इसमें वे संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने रविवार को कार्यकर्ताओं को अनुशासन की हिदायत दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्पष्ट कहा कि बैठकों में केवल वही लोग उपस्थित रहें जिन्हें आमंत्रित किया गया है। बिना किसी कार्य अथवा बुलावे के कार्यकर्ताओं को कार्यालय आने से बचना चाहिए।

विज्ञापन



सबके साथ सुनीं मन की बात कार्यक्रम
रायपुर पहुंचने के तुरंत बाद स्मृति ईरानी भाजपा कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’सुना। इस दौरान सभी लोग जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद प्रदेश प्रभारी ने कार्यालय में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उनके इस संदेश को पार्टी के भीतर अनुशासन, व्यवस्थित कार्यप्रणाली और बेहतर समन्वय बनाने के रूप में देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी बनने के बद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन की हिदायत दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्पष्ट कहा कि बैठकों में केवल वही लोग उपस्थित रहें जिन्हें आमंत्रित किया गया है। बिना किसी कार्य अथवा बुलावे के कार्यकर्ताओं को कार्यालय आने से बचना चाहिए। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी और आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी।
विज्ञापन




नौ घंटे तक चली मैराथन बैठक
स्मृति ईरानी ने अपने दौरे के पहले दिन भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नौ घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठकें लीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और सह-प्रभारियों, जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इसके अलावा पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और निगम-मंडल, बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना प्रोटोकॉल के रवाना हुईं ईरानी
भाजपा मुख्यालय में दिनभर चली मैराथन बैठकों के बाद स्मृति ईरानी रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि वे बिना प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था के निकलीं। पहले दिन की अंतिम बैठक निगम-मंडल, बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ हुई।


2028 में कैसे बनेगी सरकार?
बैठक के दौरान स्मृति ईरानी ने पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व सांसदों और विधायकों से वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने को लेकर सवाल किया कि 2028 में कैसे बनेगी सरकार? इस दौरान कुछ मंत्रियों की शिकायतें भी प्रदेश प्रभारी तक पहुंचीं। स्मृति ईरानी ने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए। 



आज की मैराथन बैठकें
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से सुबह 11:30 बजे तक राज्य के भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा एवं बैठक लेंगे। दोपहर 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथ बैठक लेंगे। दोपहर 12:30 से 02:00 बजे तक साय कैबिनेट के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक लेंगे। दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 04:30 बजे से 05:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद व बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed