फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP LokSabha election workshop; Shivprakash gave election mantra to workers, target to win 11 seats

CG: बीजेपी की लोकसभा चुनाव कार्यशाला; शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट

Sun, 04 Feb 2024 06:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

CG BJP LokSabha election workshop: छत्तीसगढ़ बीजेपी की रविवार को अपने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय लोकसभा चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई।

विज्ञापन
CG BJP LokSabha election workshop; Shivprakash gave election mantra to workers, target to win 11 seats
बीजेपी की लोकसभा चुनाव कार्यशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG BJP LokSabha election workshop: छत्तीसगढ़ बीजेपी की रविवार को अपने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय लोकसभा चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने और पार्टी हाईकमान के मुताबिक 10 फीसदी अधिक वोट अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया।  

विज्ञापन


विज्ञापन





राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी को जो जिम्मेदारी दी गई है, उन जिम्मेदारियां को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जाकर पूरा करना है। हर कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को विधानसभा चुनाव की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी करनी है। संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसका सार्थक प्रतिफल हमें मिला है और यही परिश्रम हमें आगे भी जारी रखनी है। हमें समन्वय बनाकर काम करना है। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है, इसके साथ ही संगठन ने जो भी दायित्व दिया गया है, उन दायित्वों को सभी को पूरा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं से ली अब तक की जानकारी 
उन्होंने कार्यशाला में आए सभी लोगों से अब तक किए कार्यों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक लोकसभा प्रभारी से विधानसभावार विगत वर्षों के हार जीत की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की । कहा कि क्लस्टर प्रभारी लोकसभा स्तर तक और लोकसभा प्रभारी विधानसभा स्तर तक जाकर और लोकसभा संयोजक मंडल स्तर तक जाकर बूथों के सशक्तिकरण पर ध्यान दें। 



 11 की 11 सीटें जीतने का टारगेट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज पार्टी ने जो आप सभी को दायित्व दिए हैं, उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमें जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीट जीतकर मोदी जी को देना है ताकि देश में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा के लिए भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि लोकसभा के महासमर के लिए आप सभी योद्धा तैयार हो जाये। मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज देश ने विकास की नए आयाम गढ़े हैं। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हमें आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तक जाना है।  



गांव चलो अभियान पर फोकस
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बैठक में प्रस्तावना रखी। उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ भाजपा को जो भी निर्देश और कार्य योजनाएं मिलेंगी, उसका पालन प्रदेश भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगें। हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ तक ऐसा समायोजन स्थापित करना है कि बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी संवाद पारदर्शी बने रहे। क्लस्टर प्रभारियों का मुख्य कार्य यही पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमे जितनी भी जिम्मेदारियां शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त होंगी उन्हे बूथ तक पहुंचाना और उन पर क्रियान्वयन करवाना है जैसे नवमतदाता सम्मेलन, गांव चलो अभियान, मीडिया, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना। 




चलेगा भाजपा ज्वॉइनिंग अभियान 
किरण सिंहदेव ने कहा कि हमें भाजपा की रीति नीति से प्रभावित लोगों के लिए भाजपा ज्वॉइनिंग का अभियान चलाना है। महिला समूहों और गैर राजनीतिक संस्थाओं का भी एक अभियान चलाना है। गांव चलो अभियान का शुभारंभ हो चुका है उसे आगामी 7 फरवरी से जिला से लेकर मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर करना है। उन्होंने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरजस्त वापसी की है, उसी तरह जनता से आशीर्वाद मांग कर छत्तीसगढ़ की ग्यारह की 11 लोकसभा सीटें मोदी जी को जीतकर देना है।



ये रहे मौजूद
बैठक का संचलान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप महामंत्री संगठन पवन साय, महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, अजय चंद्राकर, गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत ,अमर अग्रवाल शिवरतन शर्मा से सभी क्लस्टर प्रभारी, संभाग प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed