{"_id":"67a4a6c7de32ac12cd06dee1","slug":"cg-bjp-leader-shivratan-sharma-conmment-on-former-cm-bhupesh-baghel-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरतन शर्मा ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना: बोले- विधानसभा और उप चुनाव में लगातार हार से तिलमिलाये भूपेश बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरतन शर्मा ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना: बोले- विधानसभा और उप चुनाव में लगातार हार से तिलमिलाये भूपेश बघेल
Thu, 06 Feb 2025 05:41 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:41 PM IST
सार
Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। शर्मा ने कहा कि लगातार हार और नगरीय निकाय चुनाव में भी पराजय की आशंका से कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के बारे में व्यक्त बघेल के विचार कतई स्वीकार नहीं किए जा सकते। राजनीतिक विमर्श में ऐसी भाषा की कोई जगह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी नबीन का पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से संपर्क है। प्रदेश के हर कोने तक पहुंच कर उन्होंने संगठन को मज़बूत किया और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भूपेश लगातार हो रहे पराजय को पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए ऊलल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को उनके किए की सजा जनता ने दी है। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए और बजाय बौखलाहट में आपा खोने के अपनी भूलों को स्वीकार करते हुए सुधार करना चाहिये।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बघेल न केवल जनता में अलोकप्रिय और अप्रासंगिक हो गये हैं बल्कि अब कांग्रेस के भीतर भी उन्हें कोई सहन करने के लिए तैयार नहीं है। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष महंत ने उनके नेतृत्व को खुली चुनौती दी है। अब अपनी राजनीतिक जमीन बुरी तरह खो चुके बघेल को अब राजनीति छोड़ देनी चाहिये। अपार बहुमत से सत्ता में आने के बावजूद अपनी करनी, अपने भ्रष्टाचार, वादाखिलाफ़ी और अक्षमता के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता का विश्वास खो दिया, उनकी बेजा बयानबाजी ने भी कांग्रेस की लुटिया डुबो दी। ऐसे बयानों से कांग्रेस का रहा-सहा आधार भी समाप्त हो जायेगा।
विज्ञापन