{"_id":"68d7a9fec6ef60dcc807493f","slug":"cg-bjp-leader-shatabdi-pandey-taunts-on-congress-cg-congress-divided-into-36-factions-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बंटी कांग्रेस': शताब्दी पांडेय बोलीं- अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बंटी कांग्रेस': शताब्दी पांडेय बोलीं- अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेसी
Sat, 27 Sep 2025 02:40 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 27 Sep 2025 02:40 PM IST
सार
CG BJP leader Shatabdi Pandey on Congress: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG BJP leader Shatabdi Pandey on Congress: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसका मूल उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार करना है। वह सिर्फ सरकारी खजाने और जन-धन पर अपनी नजर गड़ाए बैठी है। इसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता के चलते उसे जनता ने नकार दिया है। पिछले 2014 से कांग्रेस देश के कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 36 धड़ों में बंट चुकी है, जिसे समेटने के लिए उसे अब 17 आब्जर्वर नियुक्त करने पड़ रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है। बड़े-बड़े मंचों पर अंदरूनी लड़ाई दिखने को मिल रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने तो अपने-अपने लिए धन इकठ्ठा कर लिया है, लेकिन कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं होती है। भरे मंच से चलते भाषण में माइक खींच लिया जाता है। अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल एवं चमचे बोलकर अपमानित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को हराने वाले बागियों को पार्टी में पुनः शामिल करके नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाता है। कार्यकर्ताओं में भारी हताशा और निराशा है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वह अपने सनातन धर्म के साथ रहें या तुष्टीकरण करने वाली पार्टी के साथ। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता भी अब पार्टी का साथ नहीं दे रहे हैं।