{"_id":"67543ae4bbdf9c05d307aafe","slug":"cg-bjp-leader-sanjay-srivastava-comment-on-congress-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस ने बार-बार उड़ाई संविधान की धज्जियां': संजय बोले- तुष्टीकरण की सबसे गंदी मिसाल पेश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस ने बार-बार उड़ाई संविधान की धज्जियां': संजय बोले- तुष्टीकरण की सबसे गंदी मिसाल पेश की
Sat, 07 Dec 2024 05:39 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:39 PM IST
सार
CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है।
विज्ञापन
पत्रवार्ता लेते छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि आज जो कांग्रेसी संविधान बचाने के नाम पर देशभर में शोर मचाते घूम रहे हैं, उनके राजनीतिक चरित्र का सच यह है कि उन्होंने संविधान को हर मौकों पर ताक पर रखा। महज राजनीतिक विरोध के चलते भाजपा और दीगर गैर-कांग्रेसी सरकारों को मनमाने ढंग से बर्खास्त करने में कोई हिचक नहीं दिखाई।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने कहा कि आज जिस निर्लज्जता के साथ कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की दुहाई दे रही है, उस कांग्रेस ने एक तो संवैधानिक ढांचे को तहस-नहस करते हुए साम्प्रदायिक तुष्टीकरण की सबसे गंदी मिसाल पेश की। दूसरे लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की भाजपा की चार राज्य सरकारों को रातो-रात बर्खास्त करके लोकतंत्र की खुलेआम हत्या तक की थी, जिसे बाद में जबलपुर हाईकोर्ट ने अवैध ठहराया था। हालांकि निर्णय आते तक विधानसभा का कार्यकाल भी खत्म हो गया था।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि इससे भी अधिक शर्मनाक तो यह है कि बाबरी ढांचा ढहने के अगले दिन 7 दिसम्बर 1992 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव ने संसद में कहा था कि 'मस्जिद को गिराना बर्बर कार्य था, हमारी सरकार इसका पुनर्निर्माण करवाएगी।' यह संविधान की भावनाओं के एकदम विपरीत था। कांग्रेस ने श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मस्जिद बनाने का वादा किया हुआ है। अयोध्या में विवादास्पद ढांचा ढहने के बाद कांग्रेस ने बिना कारण उत्तर प्रदेश के अलावा तीन अन्य भाजपा सरकारों को बर्खास्त कर संविधान का गैर-विवादास्पद ढांचा ढहा दिया था।
विज्ञापन
CG BJP leader Sanjay Srivastava,