फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP Leader Sanjay Shrivastava blame on Congress protest

Chhattisgarh: संजय श्रीवास्तव ने कहा- अपराधियों के संगठित गिरोह का आंदोलन था कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 21 Apr 2025 05:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 05:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की ओर से राजधानी में किए गए प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है।

विज्ञापन
CG BJP Leader Sanjay Shrivastava blame on Congress protest
पीसी लेते राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की ओर से राजधानी में किए गए प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह अपराधों के खिलाफ अपराधियों के संगठित गिरोह का आंदोलन था। कांग्रेस कार्यकर्ता भी नैतिक रूप से इस आंदोलन के पक्ष में नहीं थे और इसलिए अंतरात्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में शरीक ही नहीं हुए। कांग्रेस का यह प्रदर्शन 'उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे' की कहावत वाला था।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री ने सोमवार को बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि  जनता में आश्चर्य रहा कि अपने पाँच वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने अपराधियों के समान शासन चलाने वाली, अपराधियों की तरह व्यवहार करने वाली कांग्रेस आज कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद से जितनी भी आपराधिक घटनाएँ हुई हैं, उनमें अधिकांश मामलों में कांग्रेस के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई है। कांग्रेस शासनकाल में अपराध, नशाखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर रहा। 
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने कांग्रेस की अपराधों में संलिप्तता के कुछ प्रमुख मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद जितने भी अपराध हुए हैं, उनमें बड़े अपराधो में कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तता साबित हुई है। चाहे सरगुजा जिले के सूरजपुर में युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप साहू ने सरगुजा में  मां व बेटी की 13 अक्टूबर, 2024 को हत्या हो, चाहे गिरौदपुरी धाम को अपने राजनीतिक षड्यंत्र का केंद्र बनाकर बाद में उसी की आड़ में 11 जून, 2024 को बलौदाबाजार में कलेक्टर-एस पी कार्यालय जलाने की घटना हो जिसमें कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जमानत पर हैं, बलौदाबाजार में जातीय विद्वेष फैलाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने और भाजपा की सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र करके कांग्रेस के लोग किस नीचे स्तर तक जा सकते हैं, गिरौदपुरी समेत तमाम बड़ी आपराधिक वारदातें इसे बयान कर रही हैं। आज मुद्दों और नेतृत्व से संकट से गुजर रही कांग्रेस अपनी राजनीतिक दुकानदारी बचाए रखने के लिए प्रदर्शन तो कर रही है, लेकिन कांग्रेस के डीएनए में ऐसी क्या चीजें हैं, कि हर-एक जो अपराध हो रहा है, उसमें जो अधिकतम पकड़े जा रहे अपराधी कांग्रेस के नेता या कार्यकर्ता हैं। यही कांग्रेस का मूल चरित्र है। श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रदर्शन करने के बजाय 5 साल के भूपेश के शासन में पूरे छत्तीसगढ़ में मचाई गई लूट का जवाब देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed