फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: BJP busy preparing for Lok Sabha elections: BJP workers will reach out to the public through 17 cells

CG: लोकसभा चुनाव के तैयारी में जुटी BJP: 17 प्रकोष्ठों के जरिए जनता को साधेंगे भाजपा कार्यकर्ता, कल होगी बैठक

Sat, 02 Mar 2024 04:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 Mar 2024 04:28 PM IST
सार

तीन मार्च को भाजपा के समस्त प्रकोष्ठों का एक दिवसीय सम्मेलन प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक रामजी भारती पत्रकार वार्ता में कही। 

विज्ञापन
CG: BJP busy preparing for Lok Sabha elections: BJP workers will reach out to the public through 17 cells
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जोरशोर से तैयारियों में जुट गई है। चुनाव प्रबंधन समिति, क्लस्टर प्रभारियों की नियुक्ति कर रही है। अबकी बार 400 पार का संकल्प लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। कल यानि तीन मार्च को भाजपा के समस्त प्रकोष्ठों का एक दिवसीय सम्मेलन प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक रामजी भारती पत्रकार वार्ता में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित समस्त 17 प्रकोष्ठों के संयोजक, अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री भारती ने बताया कि सम्मेलन में समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इस बैठक में प्रकोष्ठों के दायित्व और कार्य का विभाजन होगा, जिसके अंतर्गत केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता और लाभार्थियों से मिलना है, प्रत्येक बूथ के 10 घरों में झंडा लगाना है, बूथ में 10 दीवार लेखन करना है। जगह-जगह चौपाल लगाकर केंद्र की योजनाओं से जनता से चर्चा करनी है। यह अभियान तीन मार्च से शुरू होकर यह आगामी लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठों को पार्टी के जिम्मेदारियां दी गई है। विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिवक्ता, विधि एवं कानून से जुड़े लोगों से मिलेंगे और भाजपा की रीति-नीति और विचारधारा के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आर्थिक क्षेत्र के लोगों से जैसे एनजीओ प्रकोष्ठ स्वयंसेवी संगठन के लोगों से मिलेंगे। चिकित्सा प्रकोष्ठ चिकित्सा एवं चिकित्सकीय पेशे के लोगों से मिलकर उनसे चर्चा करेंगे। हर क्षेत्र में जनता को साधने का काम बीजेपी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का अभियान शुरू कर रही है।


इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक सुरेन्द्र पाटनी, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक राजेश अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ संयोजक जेपी चंद्रवंशी, व्यवसायी प्रकोष्ठ संयोजक प्रदीप सिंह, सांकृतिक प्रकोष्ठ संयोजक राजेश अवस्थी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed