फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Bhabhi Ji Ghar Par Hain fame Saanand 'Saxena' meets CM Sai; Discussion on film shooting in state

CG: भाभी जी घर पर हैं के फेम सानंद 'सक्सेना' ने की CM साय से मुलाकात; प्रदेश में फिल्म शूटिंग पर हुई चर्चा

Fri, 22 Mar 2024 05:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

'भाभी जी घर पर हैं' के फेमस सक्सेना जी उर्फ अभिनेता सानंद वर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।

विज्ञापन
CG: Bhabhi Ji Ghar Par Hain fame Saanand 'Saxena' meets CM Sai; Discussion on film shooting in state
भाभी जी घर पर हैं के फेम सानंद 'सक्सेना' ने की CM साय से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'भाभी जी घर पर हैं' के फेमस सक्सेना जी उर्फ अभिनेता सानंद वर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वनभैंसा की सुन्दर कलाकृति भेंट कर सानंद वर्मा का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान के बारे में परिचित कराया। इस दौरान तीन महीने में सरकार के किए गए जनहित के कार्यों को लेकर प्रकाशित एक कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता, चित्रकोट जलप्रपात, जशपुर में होने वाली चाय की खेती, अघोर आश्रम, सन्ना में साल पेड़ के जंगल और भरतमुनि नाट्य शाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास के 14 वर्ष के लगभग 10 वर्ष दण्डकारण्य क्षेत्र में व्यतीत किये, चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम के बारे में भी उन्हें अवगत कराया। बता दें कि सानंद वर्मा टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में अपने अभिनय के नाम से आम लोगों के बीच काफी चर्चित हैं। इस दौरान विधायक और छत्तीसगढ़ी अभिनेता अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग पर चर्चा 
मुलाकात के बाद सानंद वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिला और उनकी सरलता, सहजता और आत्मीयता को देखकर मैं उनका प्रशंसक बन गया हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिल्म के शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं, आगामी दिनों में भी छत्तीसगढ़ आना चाहूंगा। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर बेमिसाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed