फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Assembly Election 2023: Counting of votes will start from 8 o'clock on December 3

CG Assembly Election 2023: 3 दिसंबर को आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, वोटिंग के समय मोबाइल बैन

Thu, 23 Nov 2023 04:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Nov 2023 04:17 PM IST
सार

CG Assembly Election 2023: 3 दिसंबर को सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होनी है। सात बजे  स्ट्रॉग रूम खोले जाएंगे। आठ बजे से गिनती शुरू होगी। मतगणना स्थल में मोबइल ले जाना माना है। 

विज्ञापन
CG Assembly Election 2023: Counting of votes will start from 8 o'clock on December 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव हो चुका है। अब मतगणना को लेकर तैयारी चल रही है। रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे मतगणना की तैयारियों के परिपेक्ष्य में कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होनी है। सात बजे  स्ट्रॉग रूम खोले जाएंगे। आठ बजे से गिनती शुरू होगी। मतगणना स्थल में मोबइल ले जाना माना है। 
विज्ञापन


03 दिसंबर को सुबह सात बजे आब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर और अभ्यर्थी या राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रॉग रूम खोले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। रांग रूम से ही ईव्हीएम मशीनों की कंट्रोल यूनिट मतगणना कक्ष तक पहुंचेंगी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन के समय अभ्यर्थियों को जारी किए गए पहचान पत्र और प्रारूप 8 में निर्वाचन अभिकर्ता को जारी पहचान पत्र मतगणना कक्ष में उनके प्रवेश के लिए मान्य होंगे। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी और निर्वाचन अभिकर्ता के अलावा मतगणना एजेंटों को टेबलवार अलग से मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए निर्वाचन कार्यालय ने पास जारी किए हैं। मतगणना एजेंट इन पासों से ही मतगणना कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकमत पत्रों की गणना पहले पशुरू होगी। लगभग आधे घंटे के बाद रिटर्निंग अधिकारी की घोषणा उपरांत ईवीएम के वोटो की गिनती शुरू होगी| इस दौरान डाक मतपत्रों की गणना भी जारी रहेगी। विधानसभा में 14 टेबल ईवीएम के लिए और 2 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगाएं जाएंगे। प्रत्येक टेबल में एक सुपर वाईजर जो राजपत्रित अधिकारी रैंक का होगा| साथ ही गणना सहायक भी होंगे।मतगणना दल की नियुक्ति तीन बार रेंडमाईजेशन के बाद किया जाएगा। पहली रेंडमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में दूसरा और तीसरा रेंडमाईजेशन ऑब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed