फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG ASP Transfer News: six districts ASP transferred in chhattisgarh; IPS Nikhil Rakhecha sent to Sukma, see he

CG News: एसएसपी, एसपी के बाद अब 6 जिलों के एएसपी का ट्रांसफर; सुकमा भेजे गए IPS निखिल रखेचा, यहां देखें सूची

Thu, 08 Feb 2024 08:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 08:26 PM IST
सार

CG ASP Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन ने करीब 25 जिलों के एसएसपी/एसपी के तबादले के बाद अब एएसपी का ट्रांसफर किया है। कुल 6 जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
CG ASP Transfer News: six districts ASP transferred in chhattisgarh; IPS Nikhil Rakhecha sent to Sukma, see he
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG ASP Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन ने करीब 25 जिलों के एसएसपी/एसपी के तबादले के बाद अब एएसपी का ट्रांसफर किया है। कुल 6 जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, वर्ष 2019 बैच के आईपीएस निखिल अशोक कुमार रखेचा को सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अक्षीधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2020 बैच के रॉबिन्सन गुरिया को नारायणपुर, 2020 बैच के राजनाला स्मुतिक को दंतेवाड़ा एएसपी की कमान सौंपी गई है। 2020 बैच के संदीप कुमार पटेल को एसडीओपी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर भेजा गया है। इसके अलावा 2020 बैच के विकास कुमार को कबीरधाम और 2020 बैच के मयंक गुर्जर को  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एएसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


यहां देखें लिस्ट-





राज्य शासन ने 5 फरवरी को रेंज आईजी और 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का ट्रांसफर किया था। गृह विभाग ने कुल 44 आईपीएस ऑफिसर्स का तबादला किया था। केंद्र से डेपुटेशन पर लौटे अमरेश मिश्रा को रायपुर संभाग का नया आईजी बनाया गया है। साल 2011 बैच के आईपीएस संतोष कुमार सिंह को रायपुर का नया एसएसपी  बनाया गया है। वहीं रायपुर के वर्तमान एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर संभाग भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed