{"_id":"68df9bb2fc2060f635068775","slug":"cg-amit-shah-cg-visit-today-participate-in-bastar-dussehra-tomorrow-discuss-on-naxalism-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah CG Visit: अमित शाह पहुंचे रायपुर; कल बस्तर दशहरा में करेंगे शिरकत, इन अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah CG Visit: अमित शाह पहुंचे रायपुर; कल बस्तर दशहरा में करेंगे शिरकत, इन अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा
Fri, 03 Oct 2025 09:57 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:57 PM IST
सार
Amit Shah In Chhattisgarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात को विशेष विमान से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर सीएम साय ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात विशेष विमान से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान वे नवा रायपुर के एक निजी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। उनका यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के सीनियर बीजेपी नेताओं के साथ कई सियासी मुद्दों पर बैठक कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाह राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी रणनीतियों पर बीजेपी नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं केंद्रीय गृहमंत्री शाह का शेड्यूल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। चार अक्टूबर को सुबह में बस्तर पहुंचेंगे। फिर दंतेवाड़ा में सुबह साढ़े ग्यारह बजे माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। फिर मुरिया दरबार में शामिल होंगे। यह बस्तरिया आदिवासी परंपरा और संस्कृति से जुड़ा अहम आयोजन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाह के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। शाह दोपहर एक बजे विश्व विख्यात बस्तर दशहरा में भी शामिल होंगे। इसके बाद वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। आदिवासी समाज से सीधा संवाद भी कर सकते हैं। फिर बस्तर से रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वापस दिल्ली लौट जायेंगे।
विज्ञापन
नक्सल अभियानों की होगी समीक्षा
सबसे बड़ी और खास बात ये है कि शाह के इस दौरे का सबसे बड़ा उद्देश्य नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में चल रहे नक्सल अभियानों की समीक्षा करना है। वे बस्तर में सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। नक्सल अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित देश को नक्सलमुक्त करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में सुरक्षा बल लगातार छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। आये दिन नक्सली एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। दो अक्तूबर को बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। ये छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा माआवोदी आत्मसमर्पण था।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए नवरात्रि के 9वें दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे थे। जहां वे सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर बस्तर की सुख-शांति की कामना की। वहीं मिशन 2026 के लिए भी कामना की। पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक कर रूट चार्ट से लेकर अन्य विषयों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से चर्चा की।