CG: जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिले, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिलने दुधाधारी मठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुधाधारी मठ के महंत को श्रीफल और शाल से स्वागत कर उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जित हासिल कर ली है| रायपुर के सातों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया है। इसमें से एक फेमस सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा रहा। इस सीट में गुरु और शिष्य दोनों आमने सामने थे। इस सीट से आठवें बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल की है। जीत के बाद आपने गुरु से मिलने पहुंचे। बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिलने दुधाधारी मठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुधाधारी मठ के महंत को श्रीफल और शाल से स्वागत कर उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
दुधाधारी मठ पहुंचकर पूज्य महंत श्री रामसुंदर दास जी से भेंट की। शाल श्रीफल भेंट करते हुए चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/4Z3YYOwrd6
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) December 7, 2023
रायपुर के इस सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. महंत रामसुंदर दास को 67 हजार 719 वोटों से हराया है। इस जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिलने दुधाधारी मठ पहुंचे थे। प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के बीच इस तरह से अपनापन राजनैतिक मामलों कम ही देखने को मिलता है। बृजमोहन अग्रवाल और महंत राम सुंदर दास के बेहतर संबंध हैं। अग्रवाल मठ के कार्यक्रमों में लगातार शिरकत करते रहे हैं।
बृजमोहन अपने पिता के साथ स्कूली जीवन से ही मठ जाते रहे हैं। महंत रामसुंदर दास के गुरु से मिलते रहे हैं। उनका आशीर्वाद लेते रहे हैं। क्योंकि ये मठ रायपुर दक्षिण विधानसभा में पड़ता है। हर बार कांग्रेस इस सीट पर नया चेहरा लाती है पर अब तक वो रायपुर दक्षिण किले पर फतह हासिल नहीं कर सकी है।