फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Accident: PM Modi expressed grief over Raipur road accident, announced to give 2 lakhs to dead and 5 thousa

CG Accident: रायपुर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा

Mon, 12 May 2025 08:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 12 May 2025 08:07 PM IST
सार

CG Accident: बीती रात रायपुर स्थित खरोरा रोड पर दिल को झकझोर देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ। देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
CG Accident: PM Modi expressed grief over Raipur road accident, announced to give 2 lakhs to dead and 5 thousa
रायपुर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Accident: बीती रात रायपुर स्थित खरोरा रोड पर दिल को झकझोर देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ। देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी कार्यक्रम मनाकर लौट रहे थे तभी बंगोली में रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन







दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। 

जानें कैसे हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 40 किलोमीटर दूर खरोरा के पास बीती रात डेढ़ बजे के आस-पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी कार्यक्रम मनाकर लौट रहे थे तभी बंगोली में रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। 

 

खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।

घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।

संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को…

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 12, 2025


मिनी ट्रक जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed