फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG aap leader Komal Hupendi blame on Bhupesh government for sahid memorial bastar

छत्तीसगढ़: कोमल हुपेंडी बोले- शहादत का अपमान कर रही भूपेश सरकार, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा शहीद अमर स्मारक

Sat, 06 May 2023 09:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 06 May 2023 09:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार शहादत का अपमान कर रही है। शहीद अमर स्मारक में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 6 महीने में स्मारक के पत्थर टूटकर गिरने लगे हैं। ये आरोप छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने लगाए हैं।

विज्ञापन
CG aap leader Komal Hupendi blame on Bhupesh government for sahid memorial bastar
कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार शहादत का अपमान कर रही है। शहीद अमर स्मारक में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 6 महीने में स्मारक के पत्थर टूटकर गिरने लगे हैं। ये आरोप छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसका एक नमूना बस्तर में देखने को मिला है। जहां बस्तर में शहीद हुए जवानों की याद में बने एक करोड़ के स्मारक में भी भ्रष्टाचार हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोमल हुपेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार को शर्म आनी चाहिए। जवानों के शहादत में बनाए गए स्मारक में भी भ्रष्टाचार के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। हालांकि प्रदेश में खासतौर पर बस्तर में हर योजना हर कार्य में भ्रष्टाचार आम हो गया है। बस्तर में माओवाद से लड़ते लगभग 1100 जवान शहीद हुए। उनकी याद में एक करोड़ की लागत से स्मारक बनाया गया और छह महीने में ही इसके पत्थर टूट कर गिरने लगे हैं। भूपेश सरकार में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। उन्होंने इसे शहादत का अपमान करार देते हुए कहा कि इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद जनवरी में किया था और अभी 6 महीने भी नहीं बीते कि अमर स्मारक में लगे टाइल-पत्थर टूटकर गिरने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'शहीद स्मारक में जमकर भ्रष्टाचार'
उन्होंने कहा कि अधिकारी कहते हैं कि यह रिनोवेशन का काम है। भूपेश सरकार इतना गिर गई है कि अपनी शहादत देने वाले जवानों की आत्मा की शांति के लिए बनाई गए अमर स्मारक में भ्रष्टाचार कर रही है। ऐसे में क्या 1100 शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिल पाएगी कि उनके नाम पर पहली बार बनाए गए स्मारक में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर पैसों के लिए इतना कौन गिरता है कि जवानों के शहीद हो जाने के बाद भी उनके लिए बनाए गए स्मारक में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वो भी एक बार नहीं, बल्कि बार-बार। 



आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की समस्या से समाधान के लिए सरकार ने न कोई ठोस कदम उठाया और न ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जवानों के लिए कोई काम किया गया। भूपेश सरकार जवान शहीदों की शहादत का मजाक उड़ा रही है। यह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed