फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Center incharge arrested for fraud in paddy purchase in Chhattisgarh

CG News: धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी गिरफ्तार, 91 लाख रुपये से अधिक का किया था गबन

Wed, 23 Oct 2024 02:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 23 Oct 2024 02:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी केंद्र प्रभारी ने शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।

विज्ञापन
Center incharge arrested for fraud in paddy purchase in Chhattisgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन


धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर केन्द्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित जगहों पर छापेमारी की गई। एफआईआर के बाद से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर के तिफरा के पास छिपकर अपना नाम पता बदल कर रह रहा था। 
विज्ञापन


इस सूचना पर थाना लालपुर और साइबर सेल की टीम को गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर भेजा गया और तिफरा के पास आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास ने बताया कि रामदास ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान बेईमानीपूर्वक 25 सौ क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसानों से खरीदे गए धान में से 600 बोरी धान को बेइमानी पूर्वक बिक्री करने के लिए श्याम राइस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक में लोड कराया था। इसके लिए आरोपी के खिलाफ थाना लालपुर मुंगेली में आईपीसी की धारा 420, 409 तथा 511 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही थी। विवेचना में पाया गया था कि आरोपी केन्द्र प्रभारी ने लगभग 91 लाख 68 हजार रुपए के धान का फर्जीवाड़ा किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed