फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Celebrate birthday with CM Sai school children: At Bhagya Ashram School

CM साय स्कूली बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन: बगिया के आश्रम शाला में बच्चों के साथ बैठकर खाए न्योता भोज,काटे केक

Wed, 21 Feb 2024 04:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 21 Feb 2024 04:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया के आश्रम शाला में स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया। सीएम विष्णुदेव साय ने बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही बच्चों को केक खिलाएं।

विज्ञापन
Celebrate birthday with CM Sai school children: At Bhagya Ashram School
सीएम विष्णुदेव साय स्कूली बच्चों के साथ मनाएं जन्मदिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया के आश्रम शाला में स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया। सीएम विष्णुदेव साय ने बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही बच्चों को केक खिलाएं। इतना ही नहीं सीएम ने बच्चों के साथ बैठक कर खाना भी खाया। खाने के दौरान मुख्यमंत्री उनसे ढेर सारी बातें करते रहे। नन्हे बच्चे भी सीएम साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा। 
विज्ञापन




बगिया के बालक आश्रम के नन्हें बच्चों का दिन आज बेहद खास रहा क्योंकि उनके बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे थे, वो भी अपना जन्मदिन मनाने। बच्चों ने मुख्यमंत्री साय को कविता के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को केक खिलाया और उन्हें क्रिकेट किट, बैडमिंटन, वॉलीबाल जैसी खेल सामग्री उपहार में दिए। इस मौके पर पद्मश्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक परंपरा की शुरुआत की है जिसमें प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना को सामुदायिक सहयोग से और अधिक पोषक बनाने की पहल की गई है। इसी के तहत आज अपने जन्मदिन मनाने बगिया बालक आश्रम शाला के बच्चों के बीच पहुंचा हूँ और न्योता भोज में आपके साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। उन्होंने दूसरों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे खास मौकों पर अपने पास के स्कूल, आश्रम, छात्रावास में जाकर बच्चों के साथ न्योता भोज में जरूर शामिल हों। इससे समुदाय में अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों के बीच समानता की भावना विकसित करने के लक्ष्य की पूर्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed