फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CBI takes over investigation into murder of nephew of Kawardha Rajmata news in Hindi

छत्तीसगढ़: सीबीआई करेगी कवर्धा की राजमाता के भतीजे की हत्या की जांच, दर्ज की एफआईआर, पढ़िए पूरा मामला

Fri, 04 Feb 2022 06:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Feb 2022 06:49 PM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने पिछले साल दो अलग-अलग अदालतों में दो अलग-अलग आरोपपत्र दाखिल किए थे। मृतक की विधवा ने मामले की जांच सीबीआई जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
CBI takes over investigation into murder of nephew of Kawardha Rajmata news in Hindi
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ की कवर्धा रियासत (तत्कालीन) की राजमाता के भतीजे विश्वनाथ नायर की हत्या के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने इस मामले में गुरुवार को हत्या की एक एफआईआर दर्ज की थी। पिछले साल अगस्त में कबीरधाम जिले में अपने फार्महाउस में नायर की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर के अनुसार विश्वनाथ नायर की विधवा ज्योति नायर और तीन अन्य ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में मामले की जांच सीबीआई जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी को देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


27 अगस्त 2021 को कबीरधाम जिले के पिपरिया पुलिस थाने में राम कोसाले नाम एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर हत्या और अतिक्रमण का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि विश्वनाथ नायर की हत्या 26 और 27 अगस्त के बीच की रात को इंदौरी में स्थित योगेश्वर राज एग्रीकल्चर फार्म हाउस में कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पूरी करने के बाद पिपरिया के एसएचओ ने इस मामले में दो अलग-अलग अदालतों में दो अलग-अलग आरोपपत्र दाखिल किए थे। एक आरोपपत्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 24 नवंबर 2021 को आरोपी प्रेम लाल सिन्हा के खिलाफ और दूसरा नाबालिग न्याय बोर्ड में चार आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया था।


आरोपपत्र में लूट को हत्या का कारण बताया गया था। सीबीआई को मामले की आगे की जांच करने का निर्देश दिया गया है और मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड और आरोपी, पीड़ित और संदिग्धों के मोबाइल फोन के सिम विवरण को जल्द से जल्द जब्त करने और एकत्र करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed