{"_id":"e2c0c066-5b0f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-should-investigate-hostel-rape-case-jogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई करे छात्रावास दुष्कर्म मामले की जांच: जोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई करे छात्रावास दुष्कर्म मामले की जांच: जोगी
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांकेर आदिवासी छात्रावास में हुये दुष्कर्म मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने पूरे प्रकरण सहित छात्रावास में एक बालिका की संदिग्ध मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबाआई) से कराने की मांग की।
विज्ञापन
अजीत जोगी आज रायपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मालूम हो कि उन्होंने इस प्रकरण में एक बालिका के गर्भवती होने और उसकी मौत होने संबंधी बयान दिया था। लेकिन मृतक बालिका की मां ने उनके बयान को खारिज कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर अजीत जोगी ने सीबीआई मांग की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांकेर दौरे में वह महिला व उसके संबंधी खुद उनके पास आये थे और मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी। पीड़ित परिवार को कांग्रेस के लोग प्रभावित कर गलत बयान दिलवा रहे थे या फिर भाजपा के क्षेत्रीय सांसद और शासन प्रशासन के लोग पीड़ित परिवार पर दबाव डाल रहे हैं यह पता लगाना बहुत जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
जोगी ने कहा कि भाजपा इस गंभीर मामले की जांच करने की बजाय आरोप प्रत्यारोप कर इस पर राजनीति कर रही है। बालिका की मौत तथा छात्रावास में बलात्कार के पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सरकार को जल्द से जल्द सौंपनी चाहिए।