{"_id":"67ec046e17cc553ee60a64b0","slug":"cbi-registered-fir-against-former-cm-bhupesh-baghel-in-mahadev-betting-app-case-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Investigation : महादेव एप घोटाले में बघेल को अब सीबीआई ने बनाया आरोपी, कहा- लाभार्थियों में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Investigation : महादेव एप घोटाले में बघेल को अब सीबीआई ने बनाया आरोपी, कहा- लाभार्थियों में थे शामिल
Wed, 02 Apr 2025 03:15 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 02 Apr 2025 03:15 AM IST
सार
सीबीआई ने कहा है कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों में से एक हैं। बघेल को एफआईआर में 19 नामजद आरोपियों में से छठे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाल में दर्ज की गई एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को एक आरोपी के रूप में नामित किया है। सीबीआई ने कहा है कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों में से एक हैं।
विज्ञापन
इससे पहले, छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में दर्ज एफआईआर में बघेल का नाम शामिल था। ईओडब्ल्यू ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से इस मामले में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
बघेल को एफआईआर में 19 नामजद आरोपियों में से छठे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। राज्य सरकार किसी मामले की जांच को सीबीआई के पास भेजती है तो प्रक्रिया के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी राज्य पुलिस की एफआईआर को अपने मामले के रूप में पुनः पंजीकृत करती है।
विज्ञापन
एफआईआर को जांच का प्रारंभिक बिंदु मानते हुए, केंद्रीय एजेंसी मामले की जांच करती है और अपने निष्कर्षों को अंतिम रिपोर्ट के रूप में विशेष अदालत को सौंपती है, जिसमें प्राथमिकी के आरोप शामिल हो भी सकते हैं और नहीं भी। इस साल 26 मार्च को सीबीआई ने बघेल के आवास समेत 60 ठिकानों पर छापे मारे थे और उनकी तलाशी ली थी।