फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CBI raids ASP Abhishek Maheshwari house in Mahadev app case

महादेव एप मामला: ASP अभिषेक माहेश्वरी के मकान पर CBI की दबिश, दस्तावेजों की तलाशी तेज; पूर्व CM समेत कई पर नजर

Thu, 27 Mar 2025 06:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Mar 2025 06:46 PM IST
सार

राजनांदगाव के सन सिटी स्थिति एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सीबीआई की टीम द्वारा जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
CBI raids ASP Abhishek Maheshwari house in Mahadev app case
एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर सीबीआई की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में दूसरे दिन गुरुवार को सीबीआई की टीम ने दबिश दी। शहर के सनसिटी स्थित मकान नंबर सी 28 में सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में पहुंची। इससे पहले बुधवार को सीबीआई की टीम ने इसी मकान को सील किया था। इस मकान को एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


महादेव एप मामले में प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में सीबीआई की टीम जांच कर रही है। इसके साथ ही एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के डोंगरगांव में रिश्तेदारों के घर भी सीबीआई की टीम की पहुंचने की बात सामने आ रही है। टीम लगातार छापे मार करवाई कर जांच कर रही है। सील को आज सीबीआई की टीम ने खोलकर घर में की कार्रवाई की। छापा मार कार्रवाई के दौरान सीबीआई आवश्यक दस्तावेजों को खंगाल रही है। 
विज्ञापन


बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आईपीएस एसपी अभिषेक पल्लव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल, आनंद छाबड़ा सहित कई आईपीएस अधिकारी और अन्य के घर छापेमारी कार्रवाई की गई थी। लगातार सीबीआई की टीम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दबिश देकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed