{"_id":"68bfef58b95fbf0fb6078779","slug":"cattle-smuggling-network-busted-in-sakti-82-cattle-a-container-and-a-car-seized-along-with-assets-worth-6-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सक्ती में गौ-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 82 बैल, कंटेनर और कार समेत 64.52 लाख रुपये की जब्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सक्ती में गौ-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 82 बैल, कंटेनर और कार समेत 64.52 लाख रुपये की जब्ती
Tue, 09 Sep 2025 02:44 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:44 PM IST
सार
पुलिस ने सोमवार को अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 82 बैल, एक कंटेनर वाहन, एक पायलटिंग कार और मोबाइल फोन समेत कुल 64 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
सक्ती में गौ-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की हसौद पुलिस ने सोमवार को अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 82 बैल, एक कंटेनर वाहन, एक पायलटिंग कार और मोबाइल फोन समेत कुल 64 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी विय्यापु अप्पलकोण्डा (49 वर्ष) और चप्पा नौकराजु (33 वर्ष) के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के सुहागपुर निवासी पुरूषोत्तम कुर्रे शामिल है। पुलिस ने जब्त वाहनों में कंटेनर (MH 20 EL 1455) और पायलटिंग कार (CG 22 Z 7262) को भी कब्जे में लिया। सभी बैलों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें हसौद मंडी परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े छह आरोपी—मिट्ठू बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे, सुधेश प्रदीप, ईश्वर, वाहन स्वामी अनिष केपी और योगेश बंजारे अब भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और लगातार छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
इस बड़ी सफलता में थाना हसौद प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, निरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक बिसोहन चंद्रा, उपनिरीक्षक जे. के. वर्मा सहित पुलिस बल और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में गौ-तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।