{"_id":"600b6ea88ebc3e32a5730745","slug":"case-registered-against-woman-for-taking-donations-in-the-name-of-ram-temple-in-bilaspur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिलासपुर में राम मंदिर के नाम पर चंदा लेने पर महिला के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में राम मंदिर के नाम पर चंदा लेने पर महिला के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 23 Jan 2021 06:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बिलासपुर
एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए फर्जी रसीद जारी कर चंदा इकट्ठा करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बिलासपुर निवासी सानिप रात्रे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी उषा अफ्ले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा को सोशल मीडिया के जरिये पता चला कि आरोपी राम मंदिर के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला कथित तौर पर फर्जी रसीद जारी कर अपने बैंक खाते में पैसा मंगा रही थी। कई लोग उसके झांसे में फंस गए और खाते में पैसा जमा करा दिया। हालांकि रकम का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और जांच जारी है। महिला के बैंक खाते की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन