फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Case registered against teachers doing obscene acts with girl students in Narayanpur

पापी गुरु: छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर करते थे गंदा काम, अंदर ही अंदर घुटती रहीं बच्चियां; ऐसा हुआ खुलासा

Tue, 12 Mar 2024 03:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 12 Mar 2024 03:12 PM IST
सार

नारायणपुर जिले में स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। यहां स्कूल का प्रिंसिपल व अन्य दो शिक्षक मिलकर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते और उन्हें फोन पर अश्लील वीडियो दिखाते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Case registered against teachers doing obscene acts with girl students in Narayanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारायणपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं-आठवीं की छात्राओं के साथ वहां के हेडमास्टर और दो शिक्षक यौन उत्पीड़न कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद से ही शिक्षक फरार हैं। वहीं, थाने में शिक्षकों के खिलाफ आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कूल के हेडमास्टर नरेंद्र ठाकुर और अन्य दो शिक्षक नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन ने स्कूली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ ही जबरन बच्चियों को बैड टच भी करते थे। इन शिक्षकों के हौसले इतने बुंलद थे कि वे बैड टच के साथ ही छात्राओं से अश्लील बातें भी किया करते थे। इतने पर भी जब शिक्षकों का जी नहीं भरता था तो वे शिक्षक अपने मोबाइल पर जबरन छात्राओं को अश्लील वीडियो भी दिखाते थे। स्कूल के तीन शिक्षक एक साथ मिलकर इस तरह से अश्लील हरकतें कर रहे थे। ऐसे में डरी छात्राएं खुलकर भी इसका विरोध भी नहीं कर पा रहीं थी और न ही इस बात की जानकारी परिजनों को दे पा रहीं थी।
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
स्कूल में कुछ दिन पहले महिला बाल विकास विभाग की एक टीम जागरूकता शिविर लगाने पहुंची थी। इस शिविर में आये अधिकारियों ने चर्चा में बताया था कि बच्चों के साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। टीम के साथ ही कानून उनकी हर मदद करेगा। बच्चे चाहें तो अभी नहीं तो बाद में फोन पर भी जानकारी दे सकते हैं। शिविर में मौजूद छात्राओं ने शिकायत के लिए अपने पास नंबर रख लिया था। इसके बाद जब टीम स्कूल से लौट गई, तब बच्चियों ने फोन पर अपने साथ होने वाले अत्याचार की कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच छात्राओं ने दिया बयान
मामले में जिला प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं होती देख गांव के लोगों ने कई स्तरों पर शिकायतें की थी। इसी बीच शनिवार को कांग्रेस का आठ सदस्यीय जांच दल जिसमें बालोद विधायक संगीता सिंह के नेतृत्व में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, अनीता शर्मा, कांकेर से सुभद्रा सलाम, नारायणपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामवती नेताम, नारायणपुर नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी शनिवार को गांव पहुंची। यहां टीम ने पांच पीड़ित छात्राओं से करीब तीन घंटे तक बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने टीम कें सदस्यों को बताया कि कैसे उनके साथ शिक्षक व्यवहार करते थे।


इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज
मामले के उजागर होने के बाद नारायणपुर पुलिस ने 294, 354 आईपीसी के साथ ही 10 पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के उजागर होने के बाद से शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed