फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Case registered against four people for irregularities worth Rs 1.40 crore in paddy purchase in Raigarh

CG: लैलूंगा राजपुर समिति में धान खरीदी में बड़ी अनियमितता, 1.40 करोड़ की पहुंची क्षति; चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 26 Sep 2024 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Sep 2024 07:04 PM IST
सार

रायगढ़ जिले की लैलूंगा राजपुर समिति में धान खरीदी में बड़ी अनियमितता कर 1.40 करोड़ की आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयन के निर्देश में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
Case registered against four people for irregularities worth Rs 1.40 crore in paddy purchase in Raigarh
लैलूंगा राजपुर समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर बड़ी आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया है। इस समिति में भौतिक सत्यापन के दौरान धान के स्टॉक और बारदाना में बड़ी कमी पायी गई है, जिससे शासन को लगभग 1.40 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर अपेक्स बैंक, सहकारिता व खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए संबंधित दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन मूल्य में धान खरीदी के कार्य में आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर पं.क्र. 101 वि.ख. लैलूंगा के कर्मचारियों समिति के प्रभारी प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर, सलीम भगत, संस्था के लिपिक दर्शन साव, फड़ प्रभारी मुरलीधर नाग एवं बारदाना प्रभारी आकाश भगत द्वारा आपसी मिलीभगत कर बड़ी अनियमितता किये जाने के कारण भौतिक सत्यापन में 4366.80 क्विटल धान (दर प्रति क्विंटल 3100 रुपये) कम एवं बारदाना कमी नया बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 73.98 रुपये), पुराना बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 25 रुपये)।
विज्ञापन


एवं पी.डी.एस. बारदाना 1340 नग (प्रति बारदाना 25 रुपये) कुल धान कमी की राशि 1 करोड़ 35 लाख 37 हजार 80 रुपये एवं कुल बारदाना कमी की राशि 5 लाख 73 हजार 831.82 रुपये, इस प्रकार कुल राशि 1 करोड़ 41 लाख 10 हजार 911.82 रुपये की कमी पाई गई। शासन को हुई आर्थिक क्षति के लिए प्रकरण में दोषी उक्त 4 व्यक्तियों के खिलाफ लैलूंगा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed