{"_id":"684ad159cdf985ad590186ad","slug":"case-of-assault-and-threat-registered-against-jaijaipur-mla-baleshwar-sahu-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ मारपीट और धमकी का मामला दर्ज, पड़ोसी ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ मारपीट और धमकी का मामला दर्ज, पड़ोसी ने की शिकायत
Thu, 12 Jun 2025 06:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:38 PM IST
सार
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। चांपा स्थित उनके निवास पर पड़ोसी के साथ हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ चांपा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर राठौर ने चांपा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि विधायक बालेश्वर साहू ने अपने घर के एयर कंडीशनर की आउटडोर यूनिट और चिमनी का धुआं उनके प्लॉट की ओर छोड़ा है। जब राठौर ने इसका विरोध किया और इसे हटाने की मांग की, तो विधायक ने उनके साथ गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि साहू ने राठौर, उनकी पत्नी, मां और जीजा के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
चंद्रशेखर राठौर की शिकायत 10 जून को दर्ज की गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने 11 जून को विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(4), 296, 351(2), और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया। दूसरी ओर, विधायक बालेश्वर साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने राठौर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन