फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   car collided with a tree in Gaurela Pendra Marwahi Five people including the bride and groom were injured

GPM News: ड्राइवर को झपकी आने से पेड़ से टकराई बरात की कार, दूल्हा-दुल्हन और सहित पांच लोग घायल

Wed, 07 May 2025 01:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 May 2025 01:30 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शादी समारोह से लौट रही बरात की कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हा, दुल्हन, सहबाला, दूल्हे के पिता औक ड्राइवर घायल हो गया।

विज्ञापन
car collided with a tree in Gaurela Pendra Marwahi Five people including the bride and groom were injured
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कोतमा से बिलासपुर के घुटकू नवापारा शादी समारोह से लौट रही बरात की कार पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोदवाही गांव के मुख्य मार्ग पर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हा अरविंद कुमार महरा, दुल्हन आरती बाई, सहबाला दिलीप महरा, दूल्हे के पिता घासीराम और कार चालक को चोटें आईं। 

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब बारात शादी के बाद दुल्हन की बिदाई के साथ कोतमा लौट रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को ड्राइविंग के दौरान नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने तत्काल घायलों को पेंड्रा के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। 
विज्ञापन


दूल्हा अरविंद, दुल्हन आरती, सहबाला दिलीप और चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि घासीराम को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर करने की तैयारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed