{"_id":"6913377b9fa043a77e027a1f","slug":"candidates-eligible-for-mission-vatsalya-contract-recruitment-will-appear-for-skill-test-on-november-13-in-cg-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारंगढ़-बिलाईगढ़: मिशन वात्सल्य संविदा भर्ती के पात्र अभ्यर्थी 13 नवंबर को देंगे कौशल परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारंगढ़-बिलाईगढ़: मिशन वात्सल्य संविदा भर्ती के पात्र अभ्यर्थी 13 नवंबर को देंगे कौशल परीक्षा
Tue, 11 Nov 2025 06:47 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:47 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति में संविदा भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 13 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति में संविदा भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 13 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र 23 जून 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद जिला स्तरीय चयन समिति ने पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। 16 सितंबर को दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं, जिनके निराकरण के बाद अंतिम पात्र-अपात्र सूची प्रकाशित की गई है।
जिन अभ्यर्थियों के नाम पात्र सूची में शामिल हैं, वे अब कौशल परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची में प्राप्त अंकों के वरीयता क्रम पर 1.5 गुना अनुपात में किया गया है। कौशल परीक्षा 13 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ (खेलभाटा मैदान) में आयोजित होगी।
यह परीक्षा डाटा एनालिस्ट, बाल कल्याण समिति सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, और किशोर न्याय बोर्ड सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in पर उपलब्ध है।