{"_id":"6a549bffc523439de30fb216","slug":"cabinet-minister-guru-khushwant-saheb-reached-assembly-on-pink-didi-e-rickshaw-message-of-women-empowerment-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 'पिंक दीदी' ई-रिक्शा पर विधानसभा पहुंचे, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 'पिंक दीदी' ई-रिक्शा पर विधानसभा पहुंचे, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
Mon, 13 Jul 2026 01:34 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:34 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम सत्र के पहले दिन कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास एम-3 से विधानसभा भवन तक का सफर 'पिंक दीदी' ई-ऑटो परियोजना के तहत संचालित ई-रिक्शा में किया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 'पिंक दीदी' ई-रिक्शा पर विधानसभा पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम सत्र के पहले दिन कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास एम-3 से विधानसभा भवन तक का सफर 'पिंक दीदी' ई-ऑटो परियोजना के तहत संचालित ई-रिक्शा में किया। इस पहल के जरिए उन्होंने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि ई-रिक्शा से यात्रा का अनुभव प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि 'पिंक दीदी' परियोजना महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी नई पहचान स्थापित कर रही हैं और समाज में सशक्त भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में यह पहल नागरिकों को सुरक्षित, सुगम, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभर रही है।
विज्ञापन
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विश्वास जताया कि आत्मनिर्भर महिलाएं विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत हैं और राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार ऐसे प्रयास करती रहेगी।