फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   businessman was seriously injured in firing incident while cleaning pistol in Dantewada

CG: दंतेवाड़ा में पिस्टल सफाई के दौरान गोली चली, व्यापारी गंभीर रूप से घायल

Fri, 18 Apr 2025 12:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा (जगदलपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा (जगदलपुर) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Apr 2025 12:54 PM IST
सार

दंतेवाड़ा में एक व्यापारी द्वारा लाइसेंसी पिस्टल साफ करने के दौरान गोली चलने से दूसरा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
businessman was seriously injured in firing incident while cleaning pistol in Dantewada
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक व्यापारी द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल साफ करने के दौरान सामने खड़े दूसरे व्यापारी को गोली लग गई। घायल को तुरंत जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:15 बजे जय माजीसा हार्डवेयर के संचालक देवकरण बुरड़, दंतेश्वरी ऑटो पार्ट्स के संचालक प्रमोद तोमर के पास अपनी लाइसेंसी पिस्टल की सफाई के लिए तेल लेने आए थे। पिस्टल साफ करते समय अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो प्रमोद तोमर के पेट के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में घायल के रिश्तेदारों और दोस्तों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रमोद तोमर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेकाज लाया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed