फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Businessman kills mother and attacks brother and sister before committing suicide in Chhattisgarh

Chhattisgarh: घाटे से परेशान व्यवसायी ने पहले की मां की हत्या, फिर भाई-बहन को घायल कर की आत्महत्या

Sun, 05 Jun 2022 05:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 05:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में शनिवार देर रात एक व्यापारी ने अपनी मां की हत्या करने और भाई-बहन पर जानलेवा हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से व्यापार में हो रहे घाटे को लेकर परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन
Businessman kills mother and attacks brother and sister before committing suicide in Chhattisgarh
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में व्यापार में घाटे से परेशान एक 32 वर्षीय एक व्यापारी ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने अपने भाई और बहन पर भी जानलेवा हमला किया। हालांकि दोनों बच गए और दोनों की हालत गंभीर है। इस घटना को अंजाम देकर व्यापारी ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शनिवार रात को हुई घटना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने जानकारी दी कि ये घटना बस्तर जिले के टोकपाल प्रखंड के आरापुर बस्ती में शनिवार रात हुई। पुलिस ने बताया कि उसने शनिवार देर रात अपनी मां राधिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आत्महत्या करने से पहले अपने भाई और बहन की हत्या करने की भी कोशिश की। उसने अपने भाई और बहन पर भी हमला किया। इसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


व्यापार में घाटे से था परेशान
पुलिस के अनुसार, मृतक व्यापारी का नाम सुरेंद्र कच्छ है। उसके पिता बिक्री कर अधिकारी थे, जो कि अब रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वो एक पूर्व कांग्रेस एमएलए का रिश्तेदार भी था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने आगे बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह व्यक्ति अपने व्यापारिक घाटे से परेशान था। फिलहाल मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि हमले में घायल भाई-बहन का बस्तर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है। मौके पर पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed