फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bus returning with 40 employees of Kedia Distillery fell into mine in durg

दुर्ग में बड़ा हादसा: डिस्टलरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस खदान में गिरी, 11 लोगों की मौत; CM ने जताया शोक

Tue, 09 Apr 2024 11:24 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Tue, 09 Apr 2024 11:24 PM IST
सार

केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस खदान में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
bus returning with 40 employees of Kedia Distillery fell into mine in durg
खदान में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा हो गया। केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक जताया है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि बस में फंसे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं'।
विज्ञापन




यहां देखें हादसे से जुड़ा वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed